एक्सप्लोरर

शुक्रवार को कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट, जेडीएस-कांग्रेस करेंगे नंबर साबित

कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए 37 विधायकों वाली जेडीएस को राज्य में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है.

नई दिल्लीः कर्नाटक में शुक्रवार का दिन बहुत ही अहम है, जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के बाद कल विधान सौदा में अपने नंबर साबित करेंगे. बता दें कि 224 सीटों वाली विधानसभा में 222 सीटों पर चुनाव हुए है उस लिहाज से मैजिक नंबर 112 होता है. साथ ही फ़्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर को भी चुना जाएगा. सरकार बनाने से चूकने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब भी सक्रिय है. वह हर कदम पर एक नया दांव खेलने के लिए तैयार है. इसी क्रम में बीजेपी ने अपने विधायक सुरेश कुमार को विधानसभा स्पीकर पद के लिए उतारा है. वहीं, कांग्रसे के के आर रमेश कुमार ने भी विधानसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. अमूमन यह देखने में आया है कि ज्यादातर सत्ता पक्ष को ही स्पीकर का पद मिलता है क्योंकि सदन का बहुमत उस पार्टी के पास होता है.

विधानसभा सीटों में से 222 सीटों पर हुए चुनाव में किसी एक पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 37 सीटें और अन्य को दो सीटें मिली हैं. कांग्रेस ने कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता से बाहर रखने के लिए 37 विधायकों वाली जेडीएस को राज्य में सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन दिया है. इसके पीछे कांग्रेस का तर्क है कि उसने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इस तरह का कदम उठाया है.

कांग्रेस और जेडीएस का नंबर मिला ले तो 115 (-कुमारसामी 1 सीट) होता है और 2 निर्दलीय विधायक भी साथ में है. ऐसे में कांग्रेस के पास 117 विधायकों का समर्थन है. जबकि बीजेपी के पास 104 विधायक है.

विधानसभा 12.15 बजे बुलाई गई है जहां प्रोटेम स्पीकर पहले स्पीकर के चुनाव कराएंगे जो कि 1 घंटे के भीतर खत्म हो जाएंगे. लंच के बाद करीब 3.30 बजे ट्रस्ट मोशन पेश किया जाएगा. जिसमे जेडीएस-कांग्रेस को अपने नंबर साबित करने होंगे. इससे पहले बीजेपी के पास जरूरी संख्या नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने 19 मई की शाम को शक्ति परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे दिया था, इससे पहले वह 100 फीसदी बहुमत साबित करने की बात कहते रहे.

इसके बाद राज्यपाल वजुभाई वाला ने कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता कुमारस्वामी को सरकार बनाने का न्यौता दिया. उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल ने कुमारस्वामी को भी बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन दिए थे. बता दें कि इस शपथग्रहण समारोह में 14 विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराकर 2019 आम चुनाव के मद्देनजर मोदी विरोधी मोर्चे की तैयारियों की झलक पेश की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन और बर्बरता पर मीरवाइज ने जताई चिंता, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
वंदे मातरम् बिल पास होने पर AIMPLB ने जताई आपत्ति, जानें क्या कहा?
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
कुलगाम में आतंकी हमला, गैर-कश्मीरियों को मारी गोली, 1 की मौत, लश्कर ने ली जिम्मेदारी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
खत्म हुआ 32 साल पुराना रिश्ता, SC ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget