एक्सप्लोरर

Floods in Assam and Manipur: असम, मणिपुर में बाढ़ बनी काल! 48 लोगों की मौत, हजारों बेघर, अगले 7 दिन के लिए रेड अलर्ट

IMD Alert: पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी ने मणिपुर और असम में सैकड़ों सड़कों, दर्जनों पुलों और हजारों घरों को नुकसान पहुंचाया है. ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर खतरे के स्तर से ऊपर है.

Floods in Manipur and Assam Latest Updates: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश के बाद मणिपुर और असम में बाढ़ की स्थिति हो गई है. इस बीच लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. दोनों राज्यों में बाढ़ से कई लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग अपने घरों को छोड़कर राहत शिविरों में रहने को मजबूर हैं.

असम और मणिपुर दोनों में भारी बारिश जारी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इस सप्ताह सभी पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. सेना, असम राइफल्स, राज्य पुलिस, मणिपुर अग्निशमन सेवा, NDRF और SDRF कर्मी और स्थानीय स्वयंसेवकों बाढ़ प्रभावित लोगों को बचाने में लगे हुए हैं.

असम के 29 जिलों में 16.25 लाख लोग प्रभावित 

अधिकारियों ने बुधवार (3 जुलाई 2024) को बताया कि दोनों राज्यों में बाढ़ से कुल 48 लोगों की मौत हो चुकी है. इनमें से 46 मौतें असम में और दो मणिपुर में हुई हैं. बुधवार को असम में बाढ़ के पानी में डूबने से आठ लोगों की मौत हुई, जबकि मणिपुर में दो लोग डूब गए, असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है, क्योंकि 29 जिलों में 16.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ की दूसरी लहर से प्रभावित हुए हैं.

मणिपुर में 2800 गांव पानी में डूबे

वहीं, मणिपुर में 2000 से अधिक लोगों को भारी बाढ़ वाले क्षेत्रों से निकाला गया है. 105 राजस्व सर्कलों के अंतर्गत 2800 गांव अब भी पानी में डूबे हैं और बाढ़ के पानी ने 39451.51 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को जलमग्न कर दिया है. असम में, 24 बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रशासन की ओर से बनाए गए 515 राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में 3.86 लाख से अधिक लोगों ने शरण ले रखी है.

दर्जनों पुल और हजारों घरों को भी पहुंचा नुकसान

पिछले 24 घंटों में बाढ़ के पानी ने मणिपुर और असम दोनों में सैकड़ों सड़कों, दर्जनों पुलों और हजारों घरों को नुकसान पहुंचाया है. ब्रह्मपुत्र नदी और उसकी सहायक नदियों का जल स्तर इस सप्ताह खतरे के स्तर को पार कर गया, जिससे आस-पास के इलाकों में भारी तबाही हुई. इंफाल पश्चिम में सिंगजामेई ओइनम थिंगल में इंफाल नदी का तटबंध टूट गया और इंफाल पूर्व में कोंगबा इरोंग के अलावा केइराओ के कुछ हिस्सों में कोंगबा नदी उफान पर आ गई है.

ये भी पढ़ें

Hathras Stampede: हाथरस में क्यों मची भगदड़? भोले बाबा के वकील एपी सिंह ने बताई ये वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल गांधी ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'छात्रों को मारने का आदेश किसने दिया?' राहुल ने अमित शाह को लिखा लेटर, पूछे दो तीखे सवाल
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
'भारत डेटा सेंटर बनाता है और पाकिस्तान...', कारगिल विजय दिवस पर बोले राजनाथ सिंह, PAK को चेतावनी
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया
कारगिल विजय दिवस: PM मोदी ने शूरवीरों के पराक्रम को किया याद, राजनाथ सिंह ने क्या बताया

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget