एक्सप्लोरर

असम: बाढ़ का तांडव जारी, पांच और लोगों की मौत, 36 लाख लोग प्रभावित

असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि पूरे प्रदेश में लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं.

नई दिल्ली: असम में बाढ़ संबंधी घटनाओं में शुक्रवार को पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि पूरे प्रदेश में लाखों लोग इससे प्रभावित हुए हैं. हालांकि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि देश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी हिस्सों में मॉनसून की सक्रियता बढ़ेगी जो समस्या को और "बढ़ा" सकती है.

मौसम विभाग ने बताया कि अनुकूल मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण शनिवार और रविवार से देश के उत्तरी और उत्तरपूर्वी भागों में बारिश ​की स्थिति व इसकी तीव्रता में वृद्धि होने की संभावना है. विभाग ने बयान जारी कर बताया, 'यह बाढ़ की मौजूदा स्थिति को और बढ़ा सकता है और पूर्वोत्तर राज्यों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में भूस्खलन भी हो सकता है.

एक आधिकारिक बुलेटिन में कहा गया है कि असम में बाढ़ के कारण पांच और लोगों की मौत हो गई जबकि पूरे प्रदेश के 28 जिलों में 36 लाख लोग प्रभावित हुये हैं. असम प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुलेटिन में कहा है कि असम के धुबरी, दरांग, बोंगईगांव, गोलपाड़ा एवं कामरूप जिलों में एक एक व्यक्ति की मौत हुई है.

27 जिलों के 39.8 लाख लोग बाढ़ के कारण प्रभावित हुये

इसमें कहा गया है कि प्रदेश के 33 जिलों में से 27 जिलों के 39.8 लाख लोग इस जल प्रलय :बाढ़: के कारण प्रभावित हुये थे. बुलेटिन में कहा गया है कि इस साल प्रदेश में बाढ़ व भूस्ख्लन से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 102 हो गई है. प्रदेश में बाढ़ संबंधी घटनाओं में 75 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि भूस्खलन में 26 लोगों की मौत हो चुकी है.

पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी देवेगौड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार से प्रदेश में बाढ़ की स्थिति पर तुरंत ध्यान देने व प्रदेश को अधिक से अधिक सहायता देने की अपील की है. असम के कुछ हिस्सों में बाढ़ के कारण लोगों की मौत व संपत्ति के नुकसान पर दलाई लामा ने भी दुख जताया है.

बौद्धों के आध्यात्मिक गुरू ने सरकार के राहत व बचाव कार्यों की सराहना की

बौद्धों के आध्यात्मिक गुरू ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को पत्र लिख कर सरकार के राहत व बचाव कार्यों की सराहना की और प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की. आर्सेनल फुटबॉल क्लब ने भी कहा है कि संकट के इस दौर में वह असम के लोगों के साथ है. क्लब ने असम के लोगों से हिम्मत से काम लेने की अपील की है.

मौसम विभाग ने 18 से 20 जुलाई के दौरान देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जतायी है. इसके अलावा पूर्वोत्तर एवं पूर्वी भारत में 18 से 21 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है.

यह भी पढ़ें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget