एक्सप्लोरर

Jammu Kashmir Police: जम्मू कश्मीर में लश्कर के पांच हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, एक सरपंच की हत्या में रह चुका है शामिल

हाइब्रिड आतंकी, आतंकवादियों के रूप में अधिसूचित नहीं होते लेकिन उनके मंसूबों के प्रति सहानुभूति रखते हैं. वे अपने आकाओं से दिए गए काम के अनुसार टार्गेटेड हमले करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं.

Jammu Kashmir Terrorists: जम्मू-कश्मीर पुलिस (J&K Police) ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पांच स्थानीय ‘हाइब्रिड’ आतंकवादियों को सोमवार को गिरफ्तार किया. इनमें से दो को श्रीनगर (Sri Nagar) से जबकि तीन को बारामूला (Baramula) जिले से पकड़ा गया. आतंकियों के पास हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुआ है. पुलिस ने बताया कि बारामूला से पकड़े गए तीनों आतंकी अप्रैल में बारामूला जिले में हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे.

‘हाइब्रिड’ आतंकवादी दरअसल आतंकवादियों के रूप में अधिसूचित नहीं होते लेकिन आतंकी मंसूबों के प्रति सहानुभूति रखते हैं और वे अपने आकाओं द्वारा दिए गए काम के अनुसार टार्गेटेड हमले करने के लिए प्रशिक्षित होते हैं. आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के बाद वे सामान्य जीवन जीने लगते हैं और अगला काम मिलने का इंतजार करते हैं.

क्या बोले पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ?
पुलिस के मुताबिक श्रीनगर में गिरफ्तार आतंकियों की पहचान आमिर मुश्ताक गनी उर्फ मूसा और अज्लान अल्ताफ भट के रूप में हुई जोकि चानपोरा के निवासी हैं. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने ट्वीट किया कि श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा/टीआरएफ के दो स्थानीय हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, 15 पिस्तौल, 30 मैगजीन और 300 गोलियों समेत कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं.

सरपंच की हत्या में शामिल थे पकड़े गये आतंकी
टीआरएफ और ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ लश्कर से संबद्ध एक संगठन है. कुमार ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है. उन्होंने कहा कि यह पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी है. वहीं बारामूला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रईस मोहम्मद बट ने पत्तन में संवाददाताओं से कहा कि पकड़े गए तीनों आतंकी अप्रैल में बारामूला जिले में हुई एक सरपंच की हत्या में शामिल थे.

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने 15 अप्रैल को पत्तन कस्बे के वुस्सन इलाके में गौसबाग के सरपंच मंजूर अहमद बंगरू की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उन्होंने बताया कि इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था और एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था. बट ने कहा कि तकनीकी निगरानी और विभिन्न खुफिया सूचनाओं के आधार पर गहन जांच के बाद साजिश का खुलासा हो सका.

गिरफ्तार आतंकियों से कितने हथियार हुए हैं बरामद
उन्होंने कहा कि तीन हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जो करीब छह-सात महीने से साजिश रच रहे थे. पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौजूदा मामले का संबंध पलहल्लन राजमार्ग पर पिछले साल हुए ग्रेनेड हमले से भी है. इस मामले का मुख्य साजिशकर्ता बारथीपोरा का अफजल था. मौजूदा मामले में भी अफजल की संलिप्तता सामने आई है.

बट ने कहा कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों ने भी अफजल से गोला-बारूद प्राप्त किया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों की पहचान नूर मोहम्मद यातू, मोहम्मद रफीक पर्रे और मोहम्मद अकबर पर्रे के रूप में हुई है जो पत्तन स्थित गौसबाग के निवासी हैं. अधिकारी ने बताया कि तीन चीनी पिस्तौल, तीन मैगजीन, दो हथगोले और 32 कारतूस बरामद हुए हैं.

Delhi New LG: विनय कुमार सक्सेना को दिल्ली का नया उप राज्यपाल बनाया गया 

 भारत IPEF में हुआ शामिल, PM मोदी बोले- सहयोगियों के साथ मिलकर करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, कल एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला
‘सत्य-सत्याग्रह से डरती मोदी सरकार’, राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget