एक्सप्लोरर

हरियाणा चुनाव: आज रात आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, इन चेहरों पर दांव लगा सकती है पार्टी

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: टिकटों की घोषणा होने से पहले आज अशोक तंवर के समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हंगामा किया.

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की पहली लिस्ट आज रात आ सकती है. आज कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होनी है और उसके बाद उम्मीदवारों का एलान किया जा सकता है. 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है और उम्मीदवार 4 अक्टूबर तक नॉमिनेशन दाखिल कर सकते हैं.

इससे पहले हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे. अशोक तंवर का आरोप है कि उनके समर्थकों को कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार नहीं बनाने जा रही है. हालांकि अशोक तंवर ने नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद किसी मीटिंग में हिस्सा नहीं लिया है और टिकटों के एलान के वक्त यह बात उनके खिलाफ जा सकती है.

इन्हें टिकट मिलने लगभग तय

द ट्रिब्यून की रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. पहले दीपेंद्र हुड्डा के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. हरियाणा में इस वक्त कांग्रेस के 17 विधायक हैं और इन सभी को पार्टी दोबारा से टिकट दे सकती है.

सोनीपत और रोहतक जिले में हुड्डा के करीबी लोगों को टिकट मिलने की संभावना है. हुड्डा के करीबी होने के चलते सुरेंद्र पवार को सोनीपत से टिकट दिया जा सकता है. ओम प्रकाश चौटाला के भाई रणजीत सिंह चौटाला को टिकट मिलने पर भी अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

हुड्डा के समर्थक विधायकों के अलावा कुलदीप बिश्नोई, रेणुका बिश्नोई, किरण चौधरी और रणदीप सुरजेवाला को टिकट मिलना तय माना जा रहा है. हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने एक परिवार से एक ही सदस्य को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया था. ऐसा हरियाणा चुनाव में भी देखा जा सकता है, इसलिए दीपेंद्र हुड्डा को टिकट मिलने की संभावना नहीं के बराबर है. बता दें कि भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा और दीपेंद्र हुड्डा दोनों को लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था.

हरियाणा चुनाव: अशोक तंवर बोले- 5 करोड़ में बिकी सीट, सोनिया गांधी के घर के बाहर किया शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
बॉर्डर पर बवाल! SSB जवानों पर नेपाल के नागरिकों ने फेंके पत्थर, 200 लोगों के खिलाफ केस
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
युद्ध क्षेत्र में फंसे नागरिकों तक कैसे पहुंचती है सरकार, कौन लेता है फैसला, जानिए
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
Monsoon Session 2026: 'डरने दीजिए, हम भी डराते रहेंगे...' संसद सत्र शुरू होने से पहले बोले पवन खेड़ा
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
'बांग्लादेश दूसरा पाकिस्तान', शेख हसीना के बेटे ने भारत के लिए क्या कहा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Gen Z और Gen Alpha से प्रोटेस्ट के बाद पहली बार मिलेंगे मोहन भागवत, क्या होगी बात?
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget