एक्सप्लोरर

हरियाणा में देश की पहली एयर टैक्सी सर्विस की हुई शुरुआत, चंडीगढ़ से हिसार जाने में होगी चार घंटे की बचत

हरियाणा में गुरुवार को देश की पहली एयर टैक्सी सर्विस की शुरुआत हुई. हिसार से चंडीगढ़ कार के जरिए जाने पर 4:30 घंटे लगते हैं, जबकि ट्रेन से और भी ज्यादा समय लगता है क्योंकि ट्रेन का रूट लम्बा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फ़्लैग ऑफ़ की औपचारिकता पूरी की.

हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत गुरुवार को देश की पहली एयर टैक्सी सर्विस के साथ हुई. रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम और उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत चंडीगढ़ से हिसार एयरपोर्ट के लिए पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई गई. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने फ़्लैग ऑफ़ की औपचारिकता पूरी की.

हरियाणा में देश की पहली एयर टैक्सी की शुरुआत

एयरपोर्ट बन जाने से अब साढ़े चार घंटे की यात्रा 45 मिनट में पूरी हो सकेगी. हिसार से चंडीगढ़ कार के जरिए जाने पर 4:30 घंटे लगते हैं, जबकि ट्रेन से और भी ज्यादा समय लगता है क्योंकि ट्रेन का रूट लम्बा है. खास बात ये है की हवाई यात्रा का दाम भी कम होगा क्योंकि उड़ान योजना के तहत केंद्र, राज्य सरकार और एयरपोर्ट ऑपरेटर मिलकर काम कर रहे हैं. टिकट सस्ता रखने के लिए उड़ानों वाले एयरपोर्ट पर हवाई सुविधा देने वाली एयरलाइनन को वायबिलिटी गैप फ़ंडिंग (वीजीएफ़) भी मिलती है. हिसार में स्टील और लोहे पर जंग रोधक जिंक कोटिंग का बड़ा व्यापार होता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में व्यापारियों को चंडीगढ़ जाना पड़ता है. इस लिहाज़ से हवाई यात्रा अब इस इलाक़े में व्यापार को भी मजबूती मिलेगी.

उड़ान योजना के तहत बना हिसार एयरपोर्ट

देश में उड़ान स्कीम के तहत शुरू होने वाले एयरपोर्ट्स में हिसार 54वां एयरपोर्ट है. इस योजना के तहत अब तक 307 रूटों पर 54 एयरपोर्ट बनाए गए हैं जिनमें 5 हेलीपोर्ट और 2 वाटर एयरोड्रोम शामिल हैं. फ़िलहाल सिर्फ़ 18 सीटों वाले विमानों को उड़ने की इजाज़त है. हिसार एयरपोर्ट हरियाणा सरकार के अधीन होगा. इसे यात्री विमानों के लिए लाइसेंस दिया गया है. हिसार एयरपोर्ट को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने विकसित कर हरियाणा सरकार को सौंपा है. सामान्य नागरिकों तक हवाई सेवा की पहुंच आसान करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालिय उड़ान और रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम को एक साथ जोड़ कर चला रही है.

नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी जल्द होगा निर्माण

एयरपोर्ट पर शुरुआती ऑपरेशन के विकास के लिए केंद्र सरकार ने 28.60 करोड़ रूपए दिए हैं. हिसार एयरपोर्ट की ज़मीन को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को सौंप दिया गया है. एएआई अब इस एयरपोर्ट के आगे के विकास कार्यों को अंजाम देगा जिसमें एक नई टर्मिनल बिल्डिंग, विमानों को पार्क करने के लिए हैंगर, रनवे का विकास, रात की उड़ानों के लिए व्यवस्था, एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल बिल्डिंग, सुरक्षा उपकरण आदि शामिल है. उड़ान योजना के चौथे चरण में चंडीगढ़-हिसार-चंडीगढ़ रूट के लिए बिडिंग हुई थी. इस रूट पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए एविएशन कनेक्टिविटी एंड इंफ़्रास्ट्रकचर डेवलपर्स प्राईवेट लिमिटेड नाम की कम्पनी को चुना गया है. इस लिहाज़ से ये एयरलाईन कम्पनी पहली ऐसी स्टार्टअप कम्पनी है जिसने देश की पहली एयर टैक्सी सेवा की शुरुआत की है.

दिल्ली सरकार ने बढ़ाई सख्ती, 31 जनवरी तक UK से दिल्ली आने वालों को 14 दिन रहना होगा क्वारंटीन

Corona Vaccine: दुनिया में अब तक लगी 3 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज, जानिए किन देशों में लगे टीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना
'ये मत समझिए...', छात्रों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget