एक्सप्लोरर
दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर में लगी आग, दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली महिला आयोग के दफ्तर में आग की सूचना के बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विकास भवन में स्थित दिल्ली महिला आयोग (DCW) के दफ्तर में आज आग लग गई. आग की सूचना के फौरन बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.
दिल्ली दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. दमकल विभाग को करीब छह बजे आग लगने की खबर मिली थी, जिसके बाद मौके पर आठ गाड़ियों को भेजा गया. DCW के अधिकारियों के मुताबिक, आग कॉन्फ्रेंस हॉल में लगी थी और उस वक्त दफ्तर में 22 से 25 लोग मौजूद थे.
Delhi: Fire breaks out at second floor of Vikas Bhawan. Six fire tenders at the spot.
— ANI (@ANI) August 27, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL

























