एक्सप्लोरर

गोवा: कांग्रेस के आरोप पर जेटली का ये पलटवार

नई दिल्ली: कांग्रेस के इस आरोप का कि बीजेपी गोवा में बहुमत चुराने की कोशिश कर रही है, को खारिज करते हुए वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज कहा कि यह कुछ ज्यादा है क्योंकि राज्यपाल 17 विधायकों के अल्पमत को सरकार गठन के लिए निमंत्रित नहीं कर सकती थीं.

कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है कांग्रेस पार्टी

उन्होंने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘‘कांग्रेस पार्टी कुछ ज्यादा ही शिकायत करती है. उसने भारतीय जनता पार्टी पर गोवा में जनादेश हरण करने का आरोप लगाया. वह सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाकर विफल रही. उसने लोकसभा में मुद्दा उठाया.’’

उन्होंने कहा कि मनोहर पर्रिकर की अगुवाई में 21 विधायकों के दावे के मद्देनजर राज्यपाल 17 विधायकों के अल्पमत को सरकार गठन के लिए निमंत्रित नहीं कर सकती थीं. उन्होंने कहा, ‘‘राज्यपाल के इस फैसले के समर्थन में कई दृष्टांत हैं. ’’

बीजेपी ने 13 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 17 सीटें

गोवा में हाल के विधानसभा चुनाव में 40 सदस्यीय सदन में बीजेपी ने 13 सीटें जीती हैं जबकि कांग्रेस ने 17 सीटें. हालांकि बीजेपी ने आठ अन्य विधायकों के समर्थन के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया है.

पर्रिकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा के सामने 21 विधायकों के समर्थन का पत्र पेश किया था जिसके बाद उन्होंने उन्हें सरकार गठन का न्यौता दिया था. आज सुप्रीम कोर्ट ने पर्रिकर के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथग्रहण समारोह पर रोक लगाने से इनकार कर दिया और 16 मार्च को सदन में शक्ति परीक्षण का आदेश दिया.

'गोवा और मणिपुर में बीजेपी ने चुरा लिया बहुमत'

राज्यपाल पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज संवाददाताओं से कहा, ‘‘दो राज्यों, जहां हम चुनाव जीते, में लोकतंत्र को उन्होंने बाहुबल एवं धनबल के आधार धत्ता बता दिया. यही हो रहा है. गोवा और मणिपुर में बहुमत का बीजेपी ने हरण कर लिया. ’’

जेटली ने यह कहते हुए जवाब दिया कि गोवा की राज्यपाल के पास 40 निर्वाचित विधायकों में से 21 विधायकों का ही बस एक दावा था जबकि 17 विधायकों ने न तो दावा किया और न ही अपने नेता का चुनाव. इन 21 विधायकों के नेता मनोहर पर्रिकर हैं. उन्होंने सवाल किया, ‘‘कैसे कांग्रेस को सरकार बनाने के लिए निमंत्रित किया जा सकता है?’’

बिना बहुमत वाले सबसे बड़े दल बनाम बहुमत से लैस दलों के गठबंधन

जेटली ने कहा कि बिना बहुमत वाले सबसे बड़े दल बनाम बहुमत से लैस दलों के गठबंधन की बहस का जवाब मार्च 1988 में तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायणन ने दे दिया था जब उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी को सरकार गठन का न्यौता दिया था.

बीजेपी नेता ने लिखा, ‘‘राष्ट्रपति ने कहा था कि जब किसी भी दल या दलों के चुनाव पूर्व गठबंधन को बहुमत नहीं हो तब भारत में या अन्यत्र राष्ट्राध्यक्ष उस दल या दलों के गठबंधन को पहला मौका दिया है जिसने सबसे अधिक सीटें जीती हो लेकिन इस तरह नियुक्त प्रधानमंत्री को दिये गये समयावधि के अंदर सदन का बहुमत हासिल करना होगा. ’’

बहुमत होने का दावा

जेटली ने कहा, ‘‘हालांकि यह प्रक्रिया सर्वकालिक फार्मूला नहीं है क्योंकि ऐसी स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं जहां सबसे बड़े दल या गठबंधन के बाहर सांसद सामूहिक निकाय के रूप में सबसे बड़े दावेदार से संख्या में अधिक हों. राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री का चयन का आधार होने वाले प्रधानमंत्री का बहुमत होने का दावा है. ’’

गोवा की राज्यपाल के समर्थन में कई दृष्टांतों का हवाला देते हुए जेटली ने कहा कि साल 2005 में बीजेपी ने झारखंड में 81 में से 30 सीटें जीती थीं लेकिन अपनी पार्टी के 17 और अन्य के समर्थन रखने का दावा करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दिया गया था.

2002 में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस ने जीती थीं 28 सीटें

जेटली ने कहा कि इसी तरह साल 2002 में जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस ने 28 सीटें जीती थीं लेकिन राज्यपाल ने पीडीपी और कांग्रेस के गठबंधन (15 और 21 विधायक क्रमश:) को सरकार बनाने का न्यौता दिया था.

उन्होंने कहा कि साल 2013 में दिल्ली में भी बीजेपी ने 31 सीटें जीती थी लेकिन 28 विधायक वाले आप को, जिसके पास कांग्रेस का समर्थन था, सरकार बनाने का निमंत्रण मिला था. मंत्री ने कहा कि इसी तर्ज पर कई और दृष्टांत जैसे 1952 में (मद्रास), 1967 (राजस्थान) और 1982 (हरियाणा) उपलब्ध हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग, पत्नी गीतांजलि ने लिखी चिट्ठी, कहा- 'जांच रिपोर्ट नहीं मिली, भरोसा कम...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर ममता बनर्जी की पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये किस तरह की...'
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget