एक्सप्लोरर

'कहो ना प्यार है' जैसे कई हिट गाने लिखनेवाले गीतकार इब्राहिम अश्क का कोरोना के चलते निधन

इब्राहिम अश्क का रविवार को कोरोना के चलते निधन हो गया. गीतकार होने के अलावा इब्राहिम एक उम्दा शायर, लेखक और पत्रकार भी थे.

साल 2000 में रिलीज हुई बतौर हीरो रितिक रोशन की पहली फिल्म 'कहो ना प्यार है' का टाइटल सॉन्ग और अन्य गीत लिखनेवाले जाने-माने गीतकार इब्राहिम अश्क का आज मुम्बई में कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया. इब्राहिम अश्क की छोटी बेटी मुसफा खान ने कोरोना से पिता की मौत होने की पुष्टि की. उन्होंने  एबीपी न्यूज़ को बताया कि उनका निधन मुंबई से सटे मीरा रोड में स्थित मेडीटेक मल्टीस्पेशियालिट अस्पताल में शाम 4.00 बजे हुआ.

मुसफा खान ने कहा, "शनिवार की सुबह पापा को काफी खांसी आ रही थी और खून की उल्टियां हो‌ रहीं थीं. ऐसे में हमने फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी जांच से उनके कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला. वो पहले से ही हार्ट के मरीज भी थे. उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. उनकी तबीयत बिगड़ती लगी गई और आज उन्होंने अस्पताल में दम तोड़‌ दिया. कल सुबह 9 बजे उन्हें मीरा रोड के ही एक कब्रिस्तान में सुपर्द-ए-खाक किया जाएगा."

उल्लेखनीय है कि 70 साल के इब्राहिम अश्क ने 'कहो ना प्यार है' के अलावा 'कोई मिल गया', 'कृष', 'वेलकम' 'ऐतबार', 'जानशीन', 'ब्लैक ऐंड वाइट', 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' 'बॉम्बे टू बैंकॉक' जैसी ढेरो फिल्मों गाने लिखकर लोकप्रियता अर्जित की थी.

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में जन्मे इब्राहिम अश्क फिल्मों के लिए गीत लिखने के अलावा एक उम्दा शायर और एक लेखक के तौर पर भी अपनी पहचान रखते थे. उन्होंने अपने‌ करियर की शुरुआत एक पत्रकार के तौर पर की थी. उन्होंने 'डेली इंदौर समाचार' नामक अखबार में काम करने के अलावा कई पत्रिकाओं के लिए भी काम किया था.

Coronavirus: मुंबई में कोरोना के 7895 नए मामले, BMC ने UAE से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को दी ये छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
'BJP कनेक्शन नहीं', बांकुड़ा में शख्स पर मौत पर बोले शुभेंदु अधिकारी
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
कावेरी के बाद कर्नाटक-तमिलनाडु में एक और विवाद, DKS पर भड़के विजय
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
बॉडी शेमिंग केस: बेंगलुरु में महिला ट्रैफिक SI से बदसलूकी, FIR
शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget