एक्सप्लोरर

यौन शोषण का केस बंद, SC ने कहा- पूर्व CJI गोगोई के खिलाफ साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता

पूर्व CJI रंजन गोगोई पर लगे यौन शोषण मामले को आरोपों का हिस्सा होने की संभावना के चलते उन्हें बड़ी राहत मिली है. पूर्व जज जस्टिस ए के पटनायक की जांच बेनतीजा रहने पर सुप्रीम कोर्ट ने केस बंद कर दिया है.

नई दिल्लीः पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोप को न्यायपालिका के खिलाफ गहरी साजिश का हिस्सा बताते हुए शुरू की गई जांच बंद कर दी गई है. सुप्रीम कोर्ट ने आज बताया कि उसके पूर्व जज जस्टिस ए के पटनायक की तरफ से की गई जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची. उनकी रिपोर्ट के आधार पर मामला बंद किया जा रहा है.

जस्टिस गोगोई को पाया निर्दोष

2019 में तत्कालीन चीफ जस्टिस गोगोई पर एक महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था. वर्तमान चीफ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली 3 जजों की आंतरिक कमिटी ने आरोप लगाने वाली महिला समेत मामले से जुड़े सभी लोगों के बयान लिए. तथ्यों की जांच की और जस्टिस गोगोई को निर्दोष पाया.

पूर्व जस्टिस पटनायक ने की जांच

उसी दौरान एक वकील उत्सव बैंस ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर साज़िश का दावा किया. उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला सख्त फैसले ले रहे चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ बड़ी साजिश का हिस्सा है. बैंस के लगाए आरोपों की जांच पूर्व जस्टिस पटनायक को सौंपी गई थी. इस कमिटी ने अक्टूबर 2019 में अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. इसे आज कोर्ट में रखा गया.

आज यह मामला जस्टिस संजय किशन कौल, ए एस बोपन्ना और वी रामसुब्रमण्यम के सामने लगा. बेंच के अध्यक्ष जस्टिस कौल ने बताया कि कमिटी की जांच किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है. कमिटी ने उत्सव बैंस के आरोपों को देखा. लेकिन व्हाट्सऐप और टेलीग्राम चैट समेत दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के उपलब्ध न होने के चलते आरोपों को पूरी तरह साबित नहीं किया जा सका.

आरोपों को बताया साजिश का हिस्सा

कोर्ट ने बताया कि कमिटी ने अपनी रिपोर्ट में षड्यंत्र की आशंका से मना नहीं किया है. लेकिन कहा है कि उपलब्ध तथ्यों से उसकी पुष्टि नहीं हो पा रही. कमिटी की रिपोर्ट में उसे मिली आईबी निदेशक की चिट्ठी का भी ज़िक्र है. इस चिट्ठी में बताया गया था कि एनआरसी समेत कई मामलों में कड़े फैसले ले रहे जस्टिस गोगोई के खिलाफ षड्यंत्र की आशंका थी. कोर्ट की रजिस्ट्री में मौजूद गड़बड़ियों को लेकर तत्कालीन चीफ जस्टिस जिस तरह सख्त थे, उसके चलते भी उनकी खिलाफ साजिश हो सकती थी.

इसे भी पढ़ेंः कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का रेल रोको अभियान आज, रेलवे ने की ये तैयारी

देशद्रोह कानून पर कोर्ट की टिप्पणी- सरकार और पुलिस बहुत संभलकर इस्तेमाल की करने की जरूरत

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget