एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान आंदोलन पर आज भी संसद में हंगामे के आसार, विपक्ष स्थगन प्रस्ताव पर अड़ा

लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी. दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर किसानों के प्रदर्शन वाली जगहों पर सीमेंट के अवरोधक, कंटीले तार और सड़कों पर लोहे की कीलें लगाये जाने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात किया गया है.

नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का आज 70वां दिन है. किसान कानून वापस लेने की अपनी मांग पर अड़े हैं. वहीं दूसरी ओर इस मामले पर संसद में भी हंगामा शुरू हो गया है. विपक्षी दल आज भी किसानों के मुद्दे पर संसद में हंगामा कर सकते हैं. विपक्ष संसद में स्थगन प्रस्ताव पर अड़ गया है. कल भी हंगामे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित हो गई थी.

दरअसल दिल्ली के सिंघु, टिकरी और गाजीपुर पर किसानों के प्रदर्शन वाली जगहों पर सीमेंट के अवरोधक, कंटीले तार और सड़कों पर लोहे की कीलें लगाये जाने के साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनात किया गया है. इसको लेकर भी विपक्ष ने संसद में हंगामा किया.

प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?- प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, अपने किसानों से ही युद्ध?’’ वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने राकेश टिकैत से मुलाकात की और कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसानों के आंदोलन को अपनी पार्टी और महाराष्ट्र सरकार का समर्थन देने का ऐलान किया.

किसान संकट के लिए केंद्र सरकार ही जिम्मेदार- अमरिंदर

चंडीगढ़ में ,पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह द्वारा बुलाई गई एक सर्वदलीय बैठक में तीनों कृषि कानूनों को तत्काल वापस लेने की मांग करने के साथ ही संकट के समाधान में ‘‘अत्यधिक देरी’’ के लिए बीजेरपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया गया.

दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गाजीपुर को किले में तब्दील कर दिया गया है. हालंकि, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के एक नेता ने दावा किया कि दूर दराज के इलाकों से समर्थक आंदोलन के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए अब भी आ रहे हैं.प्रदर्शनकारी किसानों का कहना है कि ये नये कानून न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कमजोर कर देंगे.

संसद की कार्यवाही अब 13 फरवरी तक चलेगी

लोकसभा की सोमवार 15 फरवरी की बैठक रद्द कर दी गई है और अब संसद के बजट सत्र के पहले चरण की अंतिम बैठक शनिवार 13 फरवरी को होगी. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संसद के बजट सत्र का पहला चरण 29 जनवरी से 15 फरवरी तक निर्धारित था. राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने उच्च सदन की बैठक 13 फरवरी को होने की घोषणा की. 13 फरवरी 2021 की सदन की बैठक में प्रश्नकाल नहीं होगा.

यह भी पढ़ें-

Farmers Protest: 26 जनवरी को दिल्ली में हिंसा के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

सरकार ने अक्टूबर तक बात नहीं मानीं, तो देशभर में 40 लाख ट्रैक्टरों की निकालेंगे रैली: राकेश टिकैत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
PM मोदी से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, बोले- जब जब संसद सत्र...
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget