एक्सप्लोरर

Farmers Protest: किसान आंदोलन से जुड़े मामलों में कितने लोग हुए गिरफ्तार | सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Farmers Protest: केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में बताया कि साल 2020 से 20 जुलाई 2021 के बीच किसान आंदोलन से जुड़े मामले में 183 लोगों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया.

Farmers Protest: सरकार ने बताया कि किसान आंदोलन से जुड़े मामलों में 183 लोगों को साल 2020 से 20 जुलाई 2021 के बीच दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. ये सभी 183 लोग बेल पर हैं. साथ ही सरकार ने बताया कि विरोध करने वाले किसानों के खिलाफ दर्ज किसी भी मामले में देशद्रोह या यूएपीए जैसे कानूनों का प्रावधान नहीं किया गया है. राज्यसभा में बुधवार को एक सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय में ये जानकारी दी.

गौरतलब है कि पिछले साल किसानों के आंदोलन ने तब उग्र रूप ले लिया था जब ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों का समूह ने दिल्ली के लाल किले पहुंच गया और वहां पर हंगामा किया. पुलिस के साथ ट्रैक्टर रैली के दौरान किसानों की झड़प हुई. कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे. लाल किला हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की थी.

बता दें कि पिछले साल केंद्र की तरफ से लाए गए तीन नए कृषि कानूनों के बाद से ही किसानों का आंदोलन जारी है. ये एक ऐसा मुद्दा रहा है जिसकी आग सड़क से लेकर संसद तक फैली. मौजूदा मानसून सत्र में भी इसको लेकर सरकार और विपक्ष आमने सामने है. किसानों के कई संगठन भी इसके विरोध में है. एक तरफ विपक्ष और कई किसान संगठन नए कृषि कानूनों को ‘काला कानून’ बता रहे हैं, वहीं सरकार की दलील है कि ये कानून कृषि क्षेत्र को और मजबूत बनाएगा. फिलहाल किसान संगठन दिल्ली के जंतर मंतर पर 'किसान संसद' चला रहे हैं.

इस बीच बुधवार को भी संसद में विपक्ष का हंगामा जारी रहा. कांग्रेस समेत 14 विपक्षी दलों ने बुधवार को एक बार फिर सरकार से आग्रह किया कि वह संसदीय लोकतंत्र का सम्मान करे और पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा कराए. इन दलों ने एक संयुक्त बयान जारी कर सरकार पर विपक्ष के खिलाफ दुष्प्रचार करने और अहंकार दिखाने का आरोप लगाया और कहा कि संसद में पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा के तत्काल बाद किसानों और तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कराई जाए.

PM मोदी चंद दिनों में 9 करोड़ किसानों को बांटेंगे 19 हजार करोड़, जानिए- क्या है ये योजना और किसे होगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget