एक्सप्लोरर

किसान मोर्चा ने कहा- बीजेपी मांगों को हल करने की बजाय मुकाबला करना चाहती है, कल रोकेंगे ट्रेन | रेलवे ने की ये तैयारी

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि बीजेपी मांगों को हल करने की बजाय मुकाबला करना चाहती है. मोर्चा ने कहा कि हम आंदोलन को और तेज करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के आंदोलन को तीन महीने पूरे होने वाले हैं. किसान तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं सरकार कानून को होल्ड करने और संशोधन पर सहमत है. इस बीच आज संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने कहा है कि हमारा संघर्ष और तेज होगा. किसान संगठनों ने कल प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन को सफल बनाने की अपील की.

एसकेएम ने कहा कि हमने जेपी नड्डा की बीजेपी की उच्च स्तरीय बैठक में हरियाणा, यूपी, पंजाब और राजस्थान के नेताओं और अन्य लोगों के साथ बैठक को संज्ञान में लिया.

मोर्चा ने कहा कि यह स्पष्ट है कि बीजेपी चल रहे संघर्ष की मांगों को हल करने के बजाय, उसका मुकाबला करने और उसे नष्ट करने की पूरी कोशिश कर रही है. एसकेएम सत्ता पक्ष के इस रवैये की निंदा करता है.

संयुक्त किसान मोर्चा मांग करता है कि सरकार बिना किसी और देरी के किसानों के मुद्दों को तुरंत हल करे. एसकेएम का मानना ​​है कि यह संघर्ष ओर भी तेज होगा और इसके समर्थन में अधिक किसान जुटेंगे.

रेल रोको कार्यक्रम

संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा, ''कल 18 फरवरी को देशभर में रोल रोको कार्यक्रम में सभी से शांतिमयी प्रदर्शन की अपील की जाती है. दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का कार्यक्रम है जिसमे देशभर से समर्थन की उम्मीद है.''

रेलवे की तैयारी

किसानों के रेल रोको आंदोलन की अपील के बीच रेलवे ने भी तैयारियां की है. रेलवे ने पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल पर ध्यान केन्द्रित करने के साथ ही देशभर में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात की है.

रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, अरुण कुमार ने बुधवार को कहा, ‘‘मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं. हम जिला प्रशासनों के साथ संपर्क बनाए रखेंगे और नियंत्रण कक्ष बनाएंगे.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुफिया जानकारी इकट्ठा करेंगे. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों और कुछ अन्य क्षेत्रों पर हमारा ध्यान केंद्रित रहेगा. हमने इन क्षेत्रों में रेलवे सुरक्षा विशेष बल (आरपीएसएफ) की 20 कंपनियों (लगभग 20,000 कर्मियों) को तैनात किया है.’’

कुमार ने कहा, ‘‘हम उन्हें इस बात पर राजी करना चाहते हैं कि यात्रियों को कोई असुविधा नहीं हो और हम चाहते हैं कि यह (रेल रोको) अभियान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो जाये.’’

निकाय चुनाव: पंजाब में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी और अकाली दल का सूपड़ा साफ, जानें AAP की क्या है स्थिति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget