एक्सप्लोरर

Farmers Protest: जम्मू में केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, नए कृषि कानून को बताया काला कानून

कांग्रेस जिला प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि जो भी किसानों के समर्थन में आ रहा है वह आतंकवादी है जो एक निराधार आरोप है.

जम्मू: नए कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में चल रहे आंदोलन के समर्थन में शनिवार को जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता भी कूद पड़े. कांग्रेस ने कहा कि नए कृषि का कानून एक काला कानून है जिसे जल्द से जल्द वापस लिया जाना चाहिए.

जम्मू में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नए कृषि कानून के खिलाफ बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया कि यह नए कृषि कानून एक काला कानून है और इसकी चपेट में आम किसान आ रहा है.

कांग्रेस जिला प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने कहा कि केंद्र सरकार कह रही है कि जो भी किसानों के समर्थन में आ रहा है वह आतंकवादी है जो एक निराधार आरोप है. उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया पर लोग किसानों के समर्थन में जमकर सामने आ रहे हैं और यह दर्शाता है कि प्रदेश की आम जनता किस तरह इनकार काले कानूनों के खिलाफ खड़े हो रहे हैं. इस काले कानून के खिलाफ लोगों का गुस्सा कितना है इसका अंदाजा बीजेपी को आने वाले जिला विकास परिषद के चुनाव के नतीजों में हो जाएगा.

प्रदर्शनकारी दिल्ली की सीमा पर अब भी जमे तेज ठंड के बीच केंद्र के तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हजारों किसान आज लगातार दसवें दिन भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सीमाओं पर जमे हुए हैं. वहीं, इन कानूनों को वापस लेने की मांग के साथ किसानों के प्रतिनिधि पांचवे दौर की वार्ता के लिए सरकार से मिलने वाले हैं.

उत्तर प्रदेश और हरियाणा से दिल्ली को जोड़ने वाले रास्तों को पहले ही बाधित कर चुके आंदोलनकारी किसानों ने शुक्रवार को चेतावनी दी थी कि अगर सरकार उनकी मांगें स्वीकार नहीं करती है तो वे दूसरी सड़कों को भी बाधित करेंगे. उन्होंने आठ दिसंबर को भारत बंद का आह्वान भी किया है.

ये भी पढ़ें- 'एशियन ऑफ द ईयर' सम्मान के लिए चुने गए 6 लोगों में सीरम इंस्टीट्यूट के पूनावाला भी शामिल

1 जनवरी से कॉन्टैक्टलेस कार्ड के जरिए 5000 रुपये तक का भुगतान कर सकेंगे, जानें क्या-क्या बदल जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी की देशवासियों से अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी की देशवासियों से अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
ममता बनर्जी पर हमला, कार पर फेंके गए पत्थर, लगाए 'चोर-चोर' के नारे
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget