एक्सप्लोरर

Farmers Protest: क्या है Black Mamba 735, जो किसानों को कर रहा प्रोटेक्ट? आंदोलन के बीच बना सेंसेशन

Black Mamba 735 Tractor: ब्लैक मांबा ट्रैक्टर के मालिक बब्बर ने किसान आंदोलन में इस ट्रैक्टर को लाने को लेकर कहा कि ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद ये ट्रैक्टर काफी कारगर साबित होता है.

Farmers Protest: किसानों के आंदोलन के बीच काले रंग के ट्रैक्टर 'ब्लैक मांबा 735' की खूब चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर इस वक्त ब्लैक मांबा ट्रैक्टर सेंसेशन बना हुआ है, जो कि स्पोर्ट्स कार से भी धाकड़ है. इस ट्रैक्टर के मालिक का नाम बब्बर है, जिन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान इस ट्रैक्टर की खासियत के बारे में बताया और ये भी बताया कि ब्लैक मांबा ड्रोन से हमला होने के बाद किस तरह हमें बचाता है. 

द लल्लनटॉप शो के साथ बातचीत में मोहाली के रहने वाले बब्बर ने 'ब्लैक मांबा 735' के बारे में बात करते हुए बताया कि ये ट्रैक्टर स्वराज का है. ज्यादातर इन टैक्ट्ररों में दो ही रंग होते हैं या तो ये नीले रंग का होता है या फिर लाल रंग का मिलता है, लेकिन मुझे लगा कि मेरा ट्रैक्टर अलग होना चाहिए. ये आइडिया मुझे उस दौरान आया जब मैं डिस्कवरी चैनल देख रहा था. तब मैंने देखा कि साउथ अफ्रीका का एक सांप ब्लैक मांबा जो कि बाहर से ग्रे होता है और अंदर से ब्लैक होता है, उसे देखते ही मैंने सोचा कि मेरा ट्रैक्टर भी इसी डिजाइन का होना चाहिए. जब भी कोई मेरा ट्रैक्टर देखता है, तो वो समझ जाता है कि ये बब्बर का ट्रैक्टर है.

हमले से किस तरह बचाता है 'ब्लैक मांबा'?
बब्बर ने बताया कि इस ट्रैक्टर को मैंने पूरे तरीके से अपडेट किया है. इतना ही नहीं इसमें एंटरटेनमेंट के लिहाज से म्यूजिक सिस्टम भी लगाया गया है. ब्लैंक मांबा ट्रैक्टर को खेतों के काम के लिए डिजाइन किया गया है हालांकि बब्बर ने किसान आंदोलन में इस ट्रैक्टर को लाने को लेकर कहा कि ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद ये ट्रैक्टर काफी कारगर साबित होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि इसके पीछे एक पंखा लगा हुआ है, जो हमले के 15 मिनट के अंदर सारे धुएं को साफ कर देता है. इतना ही नहीं ये धुआं जहां से आता है, ये वापस उसी दिशा में इस धुएं को फेंक देता है. 

ट्रैक्टर में लोहे की एक शील्ड भी लगी हुई है, जो कि हमला होने से हमारी सुरक्षा करती है. इतना ही नहीं ये शील्ड इतनी मजबूत है कि सामने से आ रही बुलेट को भी रोक लेगी. ब्लैक मांबा के खर्च को लेकर बब्बर ने बताया कि इस ट्रैक्टर का खर्च बहुत कम है. अगर इस ट्रैक्टर को तैयार किया जाए तो कम से कम 2.5 से 3 लाख में यह पूरा तैयार हो जाएगा. 

ब्लैक मांबा सांप अफ्रीका के घने जंगलों में पाए जाता है. ब्लैक मम्बा हरे रंग और ग्रे रंग का होता है. यह सांप इतना खतरनाक होता है कि इसका एक मिलीग्राम जहर ही इंसान को मारने करने के लिए काफी होता है, यही वो सांप है, जिसका काटा इंसान पानी भी नहीं मांगता है. 

यह भी पढ़ें:-

Elections 2024 News Live: रायबरेली में कांग्रेस को बड़ा झटका, राहुल की न्याय यात्रा के अमेठी पहुंचने से पहले इस पार्टी नेता ने दिया इस्तीफा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
NIA Raid in Panvel: ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
ISIS मॉड्यूल जांच में बड़ी कामयाबी, NIA ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया, दूसरे की तलाश में हाई अलर्ट
Explained: इंसाफ या पुलिस की नाकामी पर पर्दा! बारुईपुर रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
बंगाल रेप केस आरोपी की एनकाउंटर में मौत, किन सवालों में उलझी गुत्थी?
India Australia Relations: हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब
हिंद-प्रशांत में धौंस जमाएगा भारत, दिखेगी धाक, एक्सपर्ट ने समझाया पीएम मोदी के ऑस्ट्रेलिया दौरे का मतलब

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या टीम से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Embed widget