एक्सप्लोरर

CBI जांच हो, राज्य की जांच में अब तक कलबुर्गी के हत्यारे का पता नहीं चला- गौरी लंकेश के भाई

बेंगलूरू: भेड़ चाल के सामने तर्क और तलवार-व-बंदूक के सामने अपने कलम से लड़ने वाली वरिष्ठ महिला पत्रकार गौरी लंकेश को अपने विद्रोही स्वभाव की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. अब गौरी के भाई ने बहन के लिए इंसाफ की मांग की है. भाई इंद्रजीत लंकेश ने कहा है कि इस हत्या की जांच सीबीआई से होनी चाहिए.

इंद्रजीत लंकेश का कहना है कि गौरी लंकेश ने परिवार के सामने कभी जान के खतरे की बात नहीं कही. उनका कहना है कि ये बात सही है कि वो एक्टिविस्ट थी और जो चाहती थी वही लिखती थीं.

इंद्रजीत लंकेश ने कहा, " गौरी ने मां को कुछ नहीं बताया था. पिछली रात मैं अपनी मां के साथ ही था. ये महज़ अफवाह है. उन्हें किसी से कोई खतरा नहीं था. इसमें कोई शक नहीं है कि वो फायरब्रांड पत्रकार थीं, वो आक्रामक पत्रकार थीं और अपना काम कर रही थीं. वो एक सक्रिय एक्टिविस्ट थीं. जहां तक मेरी जानकारी है उन्हें जान का कोई खतरा नहीं था. "

उन्होंने आगे कहा, "मैं सीबीआई जांच की मांग करता हूं. जैसा कि पहले भी देखा जा चुका है कि कलबुर्गी के मामले में जिसमें राज्य सरकार ने जांच की थी जो काफी निराशाजनक रही. मैं कह सकता हूं कि उन्होंने कुछ नहीं किया. कोई नहीं जानता कि गुनाहगार कौन है. "

याद रहे कि साल 2016 में कर्नाटक के धारवाड़ में कलबुर्गी की हत्या कर दी गई थी.

आपको बता दें कि कल रात जब गौरी लंकेश दफ्तर से लौटकर अपने घर का दरवाज़ा खोलने जा रही थीं तभी बाइक पर सवार हमलावरों ने ऐन उसी वक्त गोली मार दी. फायरिंग के दौरान उनके सिर, गर्दन और सीने पर गोलियां लगीं हैं. मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया.

इस हत्या को लेकर देशभर में काफी गुस्सा है. हत्या की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है. राजनेताओं के अलावा, पत्रकारों, समाजसेवियों और फिल्मी दुनिया से जुड़ी हस्तियों तक ने इस हत्या को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
जोशीमठ हेलीकॉप्टर क्रैश: खराब मौसम के बाद भी भरी उड़ान? जानें क्या हैं एविएशन के नियम
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
देशभर में जनगणना की तारीखों का ऐलान, जानें पूरा शेड्यूल
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश
MP हाई कोर्ट को मिलेंगे 5 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नामों की सिफारिश

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget