एक्सप्लोरर

फेक वीजा रैकेट का दिल्ली पुलिस ने किया भांडाफोड़, एक नेपाली समेत 8 गिरफ्तार

ठगी के इस मामले में क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले जितेंद्र मंडल नाम एक नेपाली शख्स को गिरफ्तार किया. जब उससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि यही शख्स ठगी के लिए शिकार को तलाशता था और उसके बाद भारत में बैठे अपने लोगों से संपर्क कर शिकार को ठग लिया करता था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरनेशनल फेक वीजा रैकेट का भांडाफोड़ किया है, पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें से एक आरोपी नेपाल का रहने वाला है. दरअसल क्राइम ब्रांच को नेपाल एंबेसी से कई शिकायतें मिली थी, जिसमें ये बताया गया कि दिल्ली और नेपाल के कुछ लोग नेपाल के लोगों को इंटरनेशनल वीजा बनाने की आड़ में ठग रहे हैं. क्राइम ब्रांच ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, क्राइम ब्रांच को जांच के दौरान पता चला कि ये इंटरनेशनल फेक वीजा रैकेट नेपाल से चल रहा है जिसके तार भारत में भी फैले हैं.

ठगी के इस मामले में क्राइम ब्रांच ने सबसे पहले जितेंद्र मंडल नाम एक नेपाली शख्स को गिरफ्तार किया. जब उससे पूछताछ की गई तो इसने बताया कि यही शख्स ठगी के लिए शिकार को तलाशता था और उसके बाद भारत में बैठे अपने लोगों से संपर्क कर शिकार को ठग लिया करता था.

दरसअल जितेन्द्र ही वो शख्स है जो नेपाल के लोगों को विदेश में कमाई का सपना दिखता था. वह उनसे ये कहता था कि उसके भारत में ऐसे लोग हैं जो कुछ कीमत पर आपको विदेश का वीजा लगवा सकते हैं. जैसे ही शिकार उसके झांसे में आता था वो दिल्ली में बैठे लोगों से संपर्क करता था जो फेक वीजा की कॉपी व्हाट्सएप पर भेज देते थे. शिकार हुआ शख्स फेक वीजा की कॉपी को असली समझकर उसे पैसे दे देता था, इसके बाद ये फ़ोन बंद कर के फरार हो जाता था.

इतना ही नहीं ये गैंग कुछ नेपाली लोगों को विश्वास दिलाने के लिए भारत भी बुला लेते थे, बाकायदा उनका मेडिकल करवाया जाता था ताकि उनको ये विश्वास हो सके कि वो जहां पैसे दे रहे है वो लोग सही हैं.

एक वीजा के बदले ये गैंग 5 लाख रुपये लेता था. क्राइम ब्रांच के मुताबिक ये गैंग अबतक 100 से ज्यादा नेपाली लोगों को अपनी ठगी का शिकार बना चुका है, जो कि पिछले दो साल से ठगी के इस धंधे को कर रहे थे. ये गैंग लोगों को ब्राजील, यूके, कनाडा का वीजा लगवाने की बात कहता था, पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget