एक्सप्लोरर

लग्जरी गाड़ियां, डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट, विदेश मंत्रालय की मुहर... गाजियाबाद की आलीशान कोठी में चल रहा था फर्जी दूतावास, छापा पड़ा तो हुआ बड़ा खुलासा

Ghaziabad fake embassy: यूपी एसटीएफ ने जब गाजियाबाद की एक आलीशान कोठी पर छापा मारा तो चौंका देने वाले खुलासे हुए. यहां ऐसे फर्जी देशों को दूतावास बनाया गया था जो कि दुनिया के नक्शे पर हैं ही नहीं.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्पेशल टास्क फोर्स की नोएडा यूनिट ने एक आलीशान कोठी पर छापा मारा. छापे के दौरान कई चौंका देने वाला खुलासे हुए. एसटीएफ ने फर्जी दूतावास का भंडाफोड़ किया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक उसने हर्षवर्धन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. वह वेस्टआर्कटिका देश का फर्जी दूतावास चल रहा था. हर्षवर्धन पर लोगों को विदेश में काम दिलाने के लिए जॉब रैकेट चलाने का आरोप है और वह कथित तौर पर एक मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क का भी हिस्सा था.

हर्षवर्धन, कविनगर में किराए पर मकान लेकर अवैध रूप से वेस्टआर्कटिका का दूतावास चला रहा था और वह खुद को वेस्टआर्कटिका, सेबोर्गा, पुलविया, लोडोनिया का राजदूत बताता था. वह कई फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों का इस्तेमाल करता था.

प्रधानमंत्री के साथ फर्जी तस्वीर दिखाकर करता था ठगी

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक एसटीएफ ने कहा, ‘‘लोगों को गुमराह करने के लिए हर्षवर्धन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और कई अन्य हस्तियों के साथ अपनी तस्वीरों का भी इस्तेमाल करता था. इन तस्वीरों को उसने एडिट करके बनाया था.’’ शुरुआती जांच से पता चलता है कि हर्षवर्धन का मुख्य काम लोगों को बाहर के देशों में काम दिलाने के नाम पर दलाली करना था. वह शेल कंपनियों के जरिए हवाला का काम भी कर रहा था.

एसटीएफ ने कहा, ‘‘पूछताछ में पता चला कि हर्षवर्धन का पूर्व में चंद्रास्वामी और अदनान खगोशी (अंतरराष्ट्रीय हथियार सौदागर) से भी संपर्क था. इससे पहले, 2011 में हर्षवर्धन से अवैध सैटेलाइट फोन भी बरामद हुआ था जिसका मुकदमा थाना कविनगर में दर्ज है.’’

लग्जरी गाड़ियों पर लगी थी फर्जी डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ‘डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट’ वाली चार लग्जरी गाड़ियां, दो देशों के 12 राजनयिक पासपोर्ट, विदेश मंत्रालय की मुहर लगे फर्जी दस्तावेज, फर्जी दो पैन कार्ड, कई देशों और कंपनियों की 34 मुहरें, दो फर्जी प्रेस कार्ड बरामद किए हैं. इसके साथ ही 44.70 लाख रुपये नकदी, कई देशों की विदेशी मुद्राएं और कंपनियों के दस्तावेज भी मिले हैं. आरोपी के पास से 18 ‘डिप्लोमैटिक नंबर प्लेट’ मिली हैं. इस मामले में थाना कविनगर में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इनपुट - पीटीआई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget