एक्सप्लोरर

जिन फैज़ की नज्म 'हम देखेंगे' पर हुआ विवाद, जानिए उनकी बेटी ने क्या कहा है

फैज की बेटी सलीमा हाशमी ने मीडिया के साथ बात करते हुए इस मामले को अप्रासंगिक और फनी करार दिया है.

नई दिल्ली: कुछ दिनों पहले कानपुर आईआईटी में छात्रों ने सीएए विरोधी प्रदर्शन के दौरान फैज की नज्म 'हम देखेंगे' गाई थी. इस पर कुछ लोगों को आपत्ति हुई तो जांच के लिए एक कमेटी घोषित कर दी गई. अब फैज की बेटी सलीमा हाशमी ने मीडिया के साथ बात करते हुए इस मामले को अप्रासंगिक और फनी करार दिया है.

उन्होंने कहा- मेरे पिता उन लोगों की आवाज थे जो जुल्म के खिलाफ खड़े थे. उनकी कविताओं ने लोगों को आवाज दी, शब्द दिए और कविता का उद्देश्य ही ये होता है कि वो लोगों की आवाज बन जाए.

नए साल पर भेजे गए 100 अरब व्हाट्सएप मैसेज, 20 अरब मैसेज भारतीयों ने भेजे

पेंटर और सामाजिक कार्यकर्ता सलीमा हाशमी ने कहा कि ये बात केवल दुखी करने वाली ही नहीं है बल्कि ये मजाकिया भी है. रचनात्मक लोग तानाशाही प्रवृति के दुश्मन होते हैं और खुशी है कि मेरे पिता कब्र से निकल कर लोगों की बात कर रहे हैं.

युद्ध के मुहाने पर खड़ी है दुनिया? खाड़ी देशों में अमेरिका बढ़ा रहा सैनिक, ईरान बोला- बदला लेंगे

आपको बता दें कि कानपुर आईआईटी के कुछ छात्रों ने बीते 17 दिसंबर को सीएए का विरोध किया था. इस दौरान छात्रों ने कुछ कविताएं पढी थीं जिन पर विवाद हो रहा है. अब इस मामले में कमेटी का गठन कर दिया गया है जो पूरे वाकये की जांच करेगी.

फैज़ की शख्सियत का अंदाज़ा इससे भी लगाया जा सकता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उनके ज़बरदस्त मुरीद थे. फैज़ की यह नज़्म खुद वाजपेयी जी को भी खूब पसंद थी. फैज़ अहमद फैज़ ने 1977 में यह नज़्म पाकिस्तान में तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल जिया उल हक़ द्वारा जुल्फिकार अली भुट्टो के तख्ता पलट की घटना पर लिखी थी.

कहा जा सकता है कि विवादों के बहाने ही सही, लेकिन फैज़ की यह नज़्म एक बार फ़िर चर्चा का सबब ज़रूर बन गई है. हालांकि उर्दू अदब के जानकारों के साथ ही दूसरे साहित्यकार भी इस विवाद से दुखी हैं और वह इसे गलत परम्परा की शुरुआत मान रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..;, खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
विपक्ष के भारी शोर-शराबे के बीच लोकसभा से वंदे मातरम् बिल पास
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
कारगिल विजय दिवस: शूरवीरों का आभार जताने 3 दिवसीय कार्यक्रम, राजनाथ करेंगे शिरकत
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
पू्र्व IPS किरण बेदी बोलीं- आर्म्ड फोर्स का दुरुपयोग हो रहा
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
लखनऊ, जयपुर, भोपाल, पटना, दिल्ली- हर मेट्रो का सिर्फ एक कार्ड! किसने कर दी ये मांग?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
AIDMK के बाद DMK को झटका, स्टालिन से नाराज पन्नीरसेल्वम TVK में होंगे शामिल?
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
उग्र भीड़ पर कब चलानी है पेलेट गन? SOP बनाएगा SC, पूरी रोक पर सहमत नहीं
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
स्कूलों में परोसी जाएगी चिकन बिरयानी! इस राज्य की सरकार लेने जा रही बड़ा फैसला
Embed widget