एक्सप्लोरर

युद्ध के मुहाने पर खड़ी है दुनिया? खाड़ी देशों में अमेरिका बढ़ा रहा सैनिक, ईरान बोला- बदला लेंगे

अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई. इसके बाद ईरान और अमेरिका आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. ट्वीटर पर वर्ल्डवॉर-3 ट्रेंड कर रहा है और पूरी दुनिया के लोग चिंता कर रहे हैं.

अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई. इसके बाद ईरान और अमेरिका आमने-सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं. ट्वीटर पर वर्ल्डवॉर-3 ट्रेंड कर रहा है और पूरी दुनिया के लोग चिंता कर रहे हैं. ईरान ने साफ कह दिया है कि वो बदला लेकर रहेगा और अमेरिका खतरा भांप कर खाड़ी देशों में अपने सैनिकों की संख्या बढ़ा रहा है. करीब 3500 सैनिक हाल ही में अमेरिका ने खाड़ी में भेजे हैं.

इसी हफ्ते 700 सैनिकों को तब भेजा गया था जब ईरान समर्थक प्रदर्शनकारियों ने बगदाद स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला कर दिया था. अब 3500 सैनिकों को और भी भेजा गया है जिससे साफ है कि अमेरिका अपनी तैयारी कर रहा है. अमेरिका का दावा है कि ईरान, उसके ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है. मई तक अमेरिका अपने 14000 सैनिकों को मिडिल ईस्ट में भेज चुका है.

सावरकर बुकलेट विवाद: सुना तो हमने भी है कि राहुल गांधी होमोसेक्सुअल हैं- स्वामी चक्रपाणि

वहीं इस पूरे मामले पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि हमने जो एक्शन लिया वो युद्ध शुरू करने के लिए नहीं बल्कि युद्ध खत्म करने के लिए लिया. इससे पहले शुक्रवार को हुए हमले में ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड के वरिष्ठ जनरल और कुर्द फोर्स कमांडर कासिम सुलेमानी की मौत हो गई थी. इरान के विदेश मंत्री जावेद जरीफ ने कहा है कि सही मौका आने पर हम जवाब देंगे.

गुजरात विधानसभा के स्पीकर का दावा- संविधान का ड्राफ्ट तैयार करने वाला ब्राह्मण था

ईरान की धमकी के बाद अमेरिका ने अपने नागरिकों को तुंरत बगदाद छोड़कर चले जाने को कहा है. ईरानी राष्ट्रपति हसन रुहानी ने ट्वीट कर अमेरिका को चेतावनी दी है जिसे अमेरिका ने बेहद गंभीरता से लिया है. अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति तनावपूर्ण होने के बाद दुनिया के अन्य देश भी चौकन्ने हो गए हैं. भारत भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

इस हमले के बाद पूरी दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध को लेकर आशंकाएं व्यक्त की जाने लगी हैं. सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ी खबरें तेजी से ट्रेंड कर रही हैं. ट्विटर पर इस घटना और तीसरे विश्वयुद्ध से जुड़े हैशटैग टॉप पर ट्रेंड कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
Explained: अब भारत के इस 'पड़ोसी' देश में भड़का जेन जी आंदोलन, युवाओं का असंतोष बड़े तख्तापलट की आहट!
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget