एक्सप्लोरर

Nobel Prize 2022: फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा को मिलेगा नोबेल शांति पुरस्कार? दावेदारों की रेस में शामिल हैं ये नाम

7 अक्टूबर को नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की जाएगी. एक रिपोर्ट में भारतीय फैक्ट चेकर्स मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा को पुरस्कार के लिए दावेदार माना जा रहा है. विस्तार से पढ़ें पूरी खबर.

Nobel Peace Prize: फैक्ट-चेकर्स मोहम्मद जुबैर (Mohammed Zubair) और प्रतीक सिन्हा (Pratik Sinha) 2022 का नोबेल शांति पुरस्कार जीतने के दावेदारों में शामिल हैं. टाइम मैग्जीन के अनुसार, तथ्य-जांच साइट AltNews के सह-संस्थापक सिन्हा और जुबैर नामांकन के आधार पर पुरस्कार जीतने के दावेदारों में से हैं. नोबेल शांति पुरस्‍कार के विजेता का चयन नार्वे के नोबल समिति के 5 सदस्‍यों की ओर से किया जाएगा.

जून में गिरफ्तार हुए थे जुबैर

दिल्ली पुलिस की एफआईआर के अनुसार जुबैर को इस साल जून में 2018 के एक ट्वीट के लिए गिरफ्तार किया गया था, जो "अत्यधिक उत्तेजक और घृणा की भावनाओं को भड़काने के लिए पर्याप्त से अधिक" था. दिल्ली पुलिस ने मोहम्मद जुबैर पर धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और धार्मिक भावनाओं को आहत करने के लिए जानबूझकर काम करने का आरोप लगाया. सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के एक महीने बाद जुबैर तिहाड़ जेल से बाहर आ गए.

नोबल शांति पुरस्कार की दौड़ में 343 उम्मीदवार 

2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की दौड़ में लगभग 343 उम्मीदवार हैं - 251 व्यक्ति हैं और 92 संगठन हैं. यहां ये भी बता दें कि नोबेल समिति नामांकित व्यक्तियों के नामों की घोषणा नहीं करती है, न तो मीडिया और न ही उम्मीदवारों के लिए. 

एक रॉयटर्स सर्वेक्षण में बेलारूसी विपक्षी राजनेता स्वियातलाना सिखानौस्काया, प्रसारक डेविड एटनबरो, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, पोप फ्रांसिस, तुवालु के विदेश मंत्री साइमन कोफे और म्यांमार की राष्ट्रीय एकता सरकार नार्वे के सांसदों द्वारा नॉमिनेटिड लोगों में से हैं.

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की भी दावेदार

प्रतीक सिन्हा और मोहम्मद जुबैर के अलावा, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और रूसी असंतुष्ट और व्लादिमीर पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवलनी भी शांति पुरस्कार के दावेदार हैं. 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेताओं की घोषणा स्थानीय समयानुसार 7 अक्टूबर को ओस्लो में सुबह 11 बजे की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

मोहन भागवत के बयान पर ओवैसी का पलटवार, कहा- हिंदुओं और मुसलमानों का DNA एक है तो...

Viral Video: अरुणाचली डॉक्टर को तमिल बोलते देख हैरान रह गया मद्रास रेजिमेंट का सिपाही, सीएम खांडू ने शेयर किया वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील
'अराजक तत्व उठा रहे फायदा', सोनम वांगचुक ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत का बड़ा…
‘महिलाओं और युवतियों पर बर्बरता’, लाठीचार्ज पर बोले मुरली मनोहर जोशी- ऐसे बल प्रयोग से तो भारत…
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget