एक्सप्लोरर

Fact Check: किसानों के साथ वायरल हो रही है राहुल गांधी की तस्वीर, जानिए क्या है सच्चाई

कृषि कानूनों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का प्रदर्शन आज लगातार 23वें दिन जारी है. इस बीच राहुल गांधी की किसानों के साथ एक तस्वीर वारल हो रही है. जिन्हें किसान आंदोलन से जुड़ा बताया जा रहा है. इन तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए पढ़े ये खबर....

नई दिल्ली: किसान आंदोलन के बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर का कोलाज वायरल हो रहा है. तस्वीर को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि ये कृषि आंदोलन की है. तस्वीर में राहुल गांधी भी किसानों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का आज लगातार 23वें दिन प्रदर्शन जारी है. किसान केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं.

दावा: राहुल गांधी की ये तस्वीर कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ की है.

सच: ये तस्वीर 2017 की है जब तमिलनाडु के किसान जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. पोस्ट में एक दूसरी तस्वीर भी है जो पुरानी है और इसका इस समय चल रहे किसान आंदोलन से कोई लेना देना नहीं है. इसलिए, पोस्ट में किया गया दावा गलत है.

पोस्ट में शेयर की गई पहली तस्वीर का सोर्स खोजने पर पता चला कि ये तस्वीर एक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी, जिसमें साफ तौर पर ये मेंशन किया गया था कि राहुल गांधी की ये तस्वीर उस वक्त की है जब तमिलनाडु के किसान साल 2017 में जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे.

इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी ने ‘31 मार्च 2017 को YouTube पर राहुल गांधी की तमिलनाडु किसानों की यात्रा का लाइव वीडियो भी शेयर किया था. तमिलनाडु के किसानों ने कर्ज माफी और अपनी फसल खराब होने के मुआवजे की मांग को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया था.

कोलाज की दूसरी तस्वीर की पड़ताल करने पर पता चला कि ये तमिलनाडु भाजपा के प्रवक्ता एसजे सूर्या द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट की है. कुल मिलाकर ये कहें कि पुरानी तस्वीरों को वर्तमान में चल रहे किसान आंदोलन की बताकर शेयर किया गया था.

खंबे पर चढ़ी बिल्ली को उतारने के लिए फायर फाइटर्स ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें वीडियो कंगारूओं को भी होती है इंसानों की मदद की जरुरत, रिसर्च में हुआ खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावे के कथित गबन पर संसद में घमासान, KC वेणुगोपाल ने की स्वतंत्र जांच की मांग
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेश होंगे चार अहम बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
PM मोदी ने हेमंत सोरेन को जन्मदिन पर दी बधाई, पोस्ट शेयर कर क्या लिखा?
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, आते ही लिया ये बड़ा एक्शन
JPSC परीक्षा धांधली मामले में ED की एंट्री, मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर ECIR दर्ज

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget