एक्सप्लोरर

राम मंदिर में दर्शन, मेड इन इंडिया ट्रेन का सफर, इस अफ्रीकी देश में विदेश मंत्री का हुआ जोरदार स्वागत

S Jaishankar Mozambique Visit: विदेश मंत्री एस जयशंकर का मोजाम्बिक दौरा पूरा हो गया है. 2010 के बाद किसी भारतीय विदेश मंत्री की यह पहली मोजाम्बिक यात्रा थी.

S Jaishankar Mozambique Visit: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में अफ्रीकी देश मोजाम्बिक का दौरा किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अफ्रीकी देश की ओर से उनका बहुत "गर्मजोशी से स्वागत" किया गया. रविवार (16 अप्रैल) को विदेश मंत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पॉडकास्ट पोस्ट किया है, जिसमें मोजाम्बिक यात्रा के बारे में विस्तार से बात की है. इस दौरान उन्होंने मोजाम्बिक के मापुटो में मेक इन इंडिया ट्रेन के सफर को भी याद किया.

विदेश मंत्री 13 से 15 अप्रैल तक मोजाम्बिक दौरे पर थे. 2010 के बाद से भारत के किसी विदेश मंत्री की पहली मोज़ाम्बिक यात्रा थी. इस दौरान उन्होंने वहां के राष्ट्रपति न्यासी के साथ बैठक की. साथ ही मोजाम्बिक के विदेश मंत्री वेरोनिका मोकामो के साथ एक संयुक्त बैठक की अध्यक्षता की. इसके अलावा उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री और नेशनल एसेंबली के स्पीकर से मुलाकात की.

मेड इन इंडिया ट्रेन में सफर

पॉडकास्ट में अपनी ट्रेन की सवारी को याद करते हुए विदेश मंत्री जयंशकर ने कहा कि ट्रेन कुशल थी और वास्तव में स्थानीय यात्रियों की आवश्यकताओं के प्रति उत्तरदायी थी. इस ट्रेन को भारत ने बनाया है. विदेश मंत्री ने कहा, "मेड इन इंडिया ट्रेन पर मेरी यात्रा सफल थी. यह ट्रेन वास्तव में स्थानीय यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करती है, जो मोज़ाम्बिक के लिए सस्ती और सुलभ है."

प्राचीन मंदिर में किया दर्शन

इस दौरान विदेश मंत्री प्राचीन राम मंदिर में भी गए. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''मोज़ाम्बिक से रवाना होने से पहले भगवान श्री रामचन्द्र जी के एक सदी पुराने सलामंगा मंदिर में पूजा-अर्चना की. वहां हमारे समुदाय के लोगों के साथ वार्ता कर प्रसन्नता हुई. उनके स्वास्थ्य, कल्याण और सफलता के लिए प्रार्थना की.''

10-15 अप्रैल के बीच दो देशों का दौरा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 10 से 15 अप्रैल, 2023 तक युगांडा गणराज्य और मोजाम्बिक गणराज्य की आधिकारिक यात्रा पर थे. विदेश मंत्री ने 13 अप्रैल 2023 को इथियोपिया के अदीस अबाबा में भी थोड़े समय के लिए रुके थे.

विदेश मंत्री ने 10-12 अप्रैल तक युगांडा का दौरा किया. कंपाला में उन्होंने राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात की और युगांडा के विदेश मंत्री, जनरल जेजे ओडोंगो के साथ व्यापक चर्चा की. विदेश मंत्री ने युगांडा के भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत की और भारतीय व्यापार मंच को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें

S Jaishankar On China: 'ये बदला हुआ भारत है', चीन और पाकिस्तान पर विदेश मंत्री एस जयशंकर का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget