एक्सप्लोरर

केरल में स्कूल के बाहर मिला खतरनाक विस्फोटक, छात्र ने खेल-खेल में फेंका तो हुआ बड़ा धमाका

ये विस्फोटक एक छात्र को स्कूल के बाहर मिले थे, उसने उनमें से एक को जमीन पर फेंक दिया. इसके बाद तेज आवाज के साथ धमाका हुआ, जिसमें वह छात्र और एक 84 वर्षीय महिला घायल हो गए.

केरल में पलक्कड़ जिले के वडाकंथारा स्थित एक स्कूल परिसर के बाहर बुधवार (20 अगस्त, 2025) को मिले विस्फोटकों के खतरनाक प्रकृति के होने की पुष्टि हुई है. प्राथमिकी में यह जानकारी दी गई है. पुलिस ने बताया कि विस्फोटक बुधवार शाम को तब मिले जब एक छात्र ने इनमें से एक उपकरण को फेंका, जिससे उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट के कारण उस छात्र को और पास में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को मामूली चोटें आईं. ऐसा संदेह है कि इस विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल जंगली सूअरों को मारने के लिए किया जाता है.

प्राथमिकी में कहा गया है कि 10 वर्षीय छात्र नारायणन को शाम करीब 3.45 बजे वडाकंथारा स्थित व्यास विद्यापीठम प्री-प्राइमरी स्कूल परिसर के गेट के पास ये विस्फोटक मिले. विस्फोटक मिलने के बाद उसने उनमें से एक को जमीन पर फेंक दिया, जिसमें तेज आवाज के साथ धमाका हुआ और वह छात्र और पास में खड़ी 84 वर्षीय लीला घायल हो गईं.

स्कूल प्रशासन और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को बुलाया. पुलिस ने तलाशी ली तो एक बाल्टी में चार और विस्फोटक बरामद मिले. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

पलक्कड़ उत्तर पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3(ए) (ऐसा विस्फोट करना जिससे जीवन को ख़तरा हो सकता है), धारा 4(ए) (जीवन और संपत्ति को खतरे में डालने की नीयत से विस्फोटक रखना) और किशोर न्याय (बालकों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम की धारा 75 (बच्चों पर क्रूरता) के तहत मामला दर्ज किया है.

प्राथमिकी में कहा गया है कि विस्फोटक खतरनाक प्रकृति के थे और उन्हें मानव जीवन को खतरे में डालने के लिए उस स्थान पर रखा गया था. पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पद के अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के अनुसार, जांच के तौर पर इलाके के सीसीटीवी कैमरे जब्त कर लिए गए हैं और उन लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है जिन्होंने स्कूल परिसर के पास विस्फोटक रखे. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला इकाई के नेताओं ने इस घटना के पीछे बड़ी साजिश होने का आरोप लगाते हुए गहन जांच की मांग की है.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेताओं ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध है और क्षेत्र में स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जाता है. कांग्रेस ने भी इस घटना की विस्तृत जांच की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने का राहुल गांधी ने किया विरोध, ममता बनर्जी के सांसद बोले- 'जब अन्ना हजारे...'
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया

वीडियोज

Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
रात 2:30 बजे जंतर-मंतर पहुंचे और सुबह 5 बजे निकले, नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का क्या है प्लान?
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget