एक्सप्लोरर

जानिए, हरियाली बिखेरने वाली कावेरी नदी के बारे में सब कुछ, क्यों है महत्वपूर्ण?

कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग से निकलती है. दक्षिण भारत के कई इलाकों को सींचती हुई ये नदी बंगाल की खाड़ी से होते हुए समंदर में मिल जाती है.

नई दिल्ली: दक्षिण भारत में गंगा कही जाने वाली कावेरी नदी कर्नाटक और उत्तरी तमिलनाडु में बहने वाली नदी है. गोदावरी और कृष्णा नदी के बाद दक्षिण भारत की यह तीसरी सबसे बड़ी नदी है. इस नदी की लंबाई लगभग 772 कीलोमीटर है. सिमसा, हिमावती और भवानी इसकी उपनदियां हैं.

कावेरी नदी कर्नाटक के कुर्ग से निकलती है. दक्षिण भारत के कई इलाकों को सींचती हुई ये नदी बंगाल की खाड़ी से होते हुए समंदर में जा मिलती है. तमिलनाडु के चिदंबरम नाम की जगह पर कावेरी समंदर में मिलती है. इस दौरान कावेरी कुल 772 कीलोमीटर का सफर कर चुकी होती है.

पुरातन मान्यताओं में कहा जाता है कि कावेरी के पानी में सोने के कण मिले हुए हैं. तमिल में भी कावेरी को पोन्नी यानी सोना कहा जाता है. कहा जाता है कि कुर्ग के तलैकावेरी में हर साल सावन में कावेरी की विदाई का उत्सव मनाया जाता है. कावेरी जहां जहां से गुजरती है वहां हरियाली आती है. कावेरी जहां जहां से बहती है वहां गन्ने और धान की फसलें खूब होती हैं.

772 कीलोमीटर की यात्रा में कावेरी नदी के कई सारे रूप दिखाई देते हैं. कावेरी कहीं पर पतली दिखाई देती है तो कहीं अपना रौद्र रूप दिखाती है. कई प्रकार की भौगोलिक स्थितियों से गुजरते हुए कावेरी करीब 50 छोटी नदियों को अपनी आंचल में समेटते हुए आगे बढ़ती है. कहा जाता है कि सिर्फ ढाई फुट के तालाब से विशाल, विहंगम कावेरी का उदगम हुआ है. कुर्ग के सहा पर्वत पहाड़ के एक छोटे से हिस्से में वो तालाब है जहां से कावेरी का जन्म हुआ है.

कावेरी में कनका, हेमावती और लक्ष्मणतीर्थ नदियां मिलती हैं. कर्नाटक के भागमंडलम में कनका नदी से मिलने के बाद कावेरी नदी का विशाल स्वरूप दिखाई देता है. कर्नाटक से निकलकर कावेरी सेलम और कोयम्बटूर जिलों से तमिलनाडु में मिलती है. सीमा पर शिवसमुद्रम में होगेनगल वाटर फाल है जिसे कन्नड़ में धुएं का प्रपात कहते हैं. यह मैसूर नगर से क़रीब 56 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में कावेरी के दोआब में बसा है. यहां पर कावेरी इतनी तेजी से चट्टानों पर गिरती है कि उसके छिंटे धुएं की तरह आसमान में फैल जाते हैं. यहां पर कावेरी का जल विशाल झील की तरह दिखाई देता है. इसलिए इसे होगेनगल कहा जाता है.

कर्नाटक में सिंचाई के लिए कावेरी पर बने हुए बांधों में सबसे बड़ा कण्णम्बाड़ी का बांध है. इस बांध के कारण जो विशाल जलाशय बना है, उसी को ‘कृष्णराज सागर’ कहते हैं. यह मैसूर नगर से थोड़ी ही दूरी पर बना है. केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक कावेरी नदी में सालाना 21 दशमलव 36 क्यूबिक किलोमीटर पानी उपलब्ध रहता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या मुश्किल वक्त में ममता बनर्जी के साथ आने को तैयार है हमायूं कबीर? खुद दिया ये बड़ा जवाब
क्या मुश्किल वक्त में ममता बनर्जी के साथ आने को तैयार है हमायूं कबीर? खुद दिया ये बड़ा जवाब
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
चंद्रनाथ रथ हत्या मामलाः वांटेड गैंगस्टर ने बलिया कोर्ट में किया सरेंडर, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द
मौसम ने बिगाड़ा राहुल गांधी का पूरा उत्तराखंड दौरा, अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून के सभी कार्यक्रम रद्द

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस वार्ता पर बड़ा खुलासा, RJD सांसद मनोज झा ने लिखी थी सिफारिशी चिट्ठी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
एक बार का निवेश और दोहरी इनकम, जानिए कैसे केंचुए और जैविक खाद का यह मॉडल किसानों को बना रहा मालामाल
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
RBI क्यों जारी करता है Star Mark वाले नोट? जानिए इसके पीछे की वजह
Embed widget