एक्सप्लोरर

Exclusive: ‘मैं बागी नहीं, बाला साहेब का...’, उद्धव सरकार पर मंडराते खतरे के बीच abp न्यूज़ से जानें क्या बोले एकनाथ शिंदे

Eknath Shinde: शिवसेना मंत्री एकनाथ शिंदे ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि, हम बीजेपी के संपर्क में नहीं हैं.

Eknath Shinde: शिवसेना (Shiv Sena) मंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि, "मुझे लगातार बागी बताया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है. हम लोग बाला साहेब ठाकरे के भक्त हैं शिवसैनिक हैं." एकनाथ ने आगे दावा करते हुए कहा कि, "मेरे साथ इस वक्त 46 विधायक है और इसमें संख्या और बढ़ेगी." 

वहीं नितिन देशमुख के जबरदस्ती लेकर जाने वाले बयान को ठुकराते हुए मजाकीय अंदाज में कहा कि, अगर जोर जबरदस्ती से लेकर जाते तो उन्हें हम छोड़ने भी आ जाते. वहीं, एकनाथ ने आगे कहा, शिवसेना पार्टी हिंदुतत्व के विचारधारा वाली पार्टी है. हम उनके विचार को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं. एबीपी ने जब उनसे शर्त पर बात की तो उन्हें इसे नकारते हुए कहा कि मैंने बीजेपी से गठबंधन पर कोई शर्त नहीं रखी है. हम 46 विधायक अब बैठक करेंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे. 

आज शाम इस्तीफा दे सकते हैं उद्धव ठाकरे

वहीं, अब खबरों की मानें तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) आज 22 जून की शाम को बड़ा फैसला ले सकते हैं. माना जा रहा है कि सीएम उद्धव ठाकरे आज देर शाम इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं. उद्धव पहले अपने बचे हुए विधायकों और सांसदो से मुलाकात करेंगे और उन्हें अपनी स्थिति बताएंगे. इसके साथ ही सीए उद्धव ठाकरे बड़ा फैसला लेने से पहले एनसीपी (NCP) अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) से अकेले में बैठक करेंगे. 

संजय राउत ने महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए

इसके अलावा सीएम उद्धव कांग्रेस (Congress) दल के नेता बाला साहेब थोरात से भी बात कर स्थिति स्पष्ट करेंगे. उद्धव मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे यह शरद पवार से मुलाकात के बाद तय हो सकता है. कांग्रेस के सूत्र बता रहे है की सरकार अल्पमत में आ चुकी है और इससे कांग्रेस अवगत है. वहीं इसी बीच शिवसेना (Shivsena) नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक स्थिति को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए हैं. संजय राउत ने ट्वीट करके लिखा है कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें.

Maharashtra Politics: बागी नेता एकनाथ शिंदे बोले- 'शिवसेना विधायकों ने पार्टी से बगावत नहीं की, वो बस यही चाहते हैं...

Maharashtra Crisis: महाराष्ट्र के बागी विधायक बोले- शिवसेना से नहीं है कोई शिकायत, बताई नाराजगी की यह वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget