एक्सप्लोरर

पूर्व सांसद और जाने माने कवि बालकवि बैरागी का निधन, फिल्मों में भी लिखे थे गीत

जाने माने कवि और पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का उनके गृह नगर मनासा में रविवार शाम निधन हो गया. वह 87 साल के थे.

नीमच: जाने माने कवि और पूर्व सांसद बालकवि बैरागी का उनके गृह नगर मनासा में रविवार शाम निधन हो गया. वह 87 साल के थे. उनके बेटे गोरकी ने बताया कि दोपहर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटे. इसके बाद वह आराम करने के लिए अपने कमरे में चले गए. उन्होंने बताया कि नींद में ही उनका निधन हो गया.

बालकवि बैरागी 1980 से 1984 तक मध्यप्रदेश के मंत्री रहे और साल 1984 से 1989 तक लोकसभा के सदस्य रहे. वे बाद में राज्यसभा के सदस्य भी रहे. बैरागी ने बॉलीवुड फिल्मों के लिए 25 से अधिक गीत भी लिखे, जिनमें से फिल्म 'रेशमा और शेरा' का बेहतरीन गीत ‘तू चंदा मैं चांदनी, तू तरुवर मैं शाख रे’ शामिल है. उन्होंने कई हिन्दी कविताएं भी लिखीं, जिनमें से ‘झर गये पात बिसर गये टहनी’ प्रसिद्ध है.

बैरागी नीमच जिले के मनासा इलाके में रहते थे. उनका जन्म मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले की मनासा तहसील के रामपुरा गांव में 10 फरवरी 1931 को हुआ था. उनके जन्म का नाम नंदराम दास बैरागी था.

'दुनिया में इस जीवन को जी लेना एक तपस्या है, पता नहीं किसने समझाया जीवन एक समस्या है' ऐसी कविताएं लिखने वाले बैरागी के इस दुनिया से चले जाना साहित्य जगह के लिए एक बड़ी क्षति है. इनकी कविताएं ओजगुण सम्पन्न हैं. 'गौरव-गीत, 'दरद दीवानी, 'दो टूक, 'भावी रक्षक देश के' बालकवि बैरागी के मुख्य काव्य-संग्रह हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
अभी नहीं होगी इन राज्यों की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, चुनाव आयोग ने डेट बढ़ाई आगे
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
BJP के मंत्री का सुझाव- इंटेलिजेंस जानना है तो देखें धुरंधर फिल्म, थरूर बोले- 'मैं सहमत नहीं'
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज
गिरिराज सिंह का कर्नाटक कांग्रेस पर बड़ा हमला, दूध के दाम के बहाने कसा तंज

वीडियोज

Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
लद्दाख-जम्मू कश्मीर HC में 9 वकीलों को बतौर जज मंजूरी, SC कॉलेजियम की बैठक में फैसला
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget