एक्सप्लोरर

पति ने सिक्कों में दी पत्नी को 24,600 रुपये की एलिमनी, गिनने को कोर्ट ने टाली सुनवाई

मामले की शुरुआत 2015 में हुई थी, जब पति- पत्नी ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला लिया था और इसके लिए तलाक के लिए अर्जी दी थी. सुनवाई बाद कोर्ट ने पति को गुजारा भत्ता के रूप में हर महीने पत्नी को 25 हजार रुपए देने का आदेश दिया था.

चंडीगढ़. पंजाब के एक जिला न्यायालय में एलिमनी केस की सुनवाई के दौरान अजीब सी स्थिति उत्पन्न हो गई. मामले में पति ने अपनी पत्नी को गुजारे भत्ते की 24,600 रुपये की रकम एक और दो रुपये के सिक्कों में दी. इतने ज्यादा सिक्कों को तुरंत गिनना मुश्किल था. इस कारण कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 27 जुलाई को तय कर दी. घटना से गुस्साई पत्नी ने कहा कि यह उसे परेशान करने का उसके पूर्व पति के द्वारा निकाला गया नया तरीका है. उसने कहा कि यह कानून का मजाक उड़ाने के समान है. महिला का कहना है कि उसे पैसे की बहुत जरूरत है लेकिन जब पति ने उसे सिक्कों में 24600 रुपये की रकम दी तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. क्या था मामला मामले की शुरुआत 2015 में हुई थी, जब पति- पत्नी ने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला लिया था और इसके लिए तलाक की अर्जी दी थी. मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने पति को गुजारे भत्ते के रूप में पत्नी को हर महीने 25 हजार रुपए देने का आदेश दिया था. पति के गुजारा भत्ता नहीं दे पाने के बाद पत्नी ने उच्च न्यायालय से मदद की गुहार लगाई थी. उच्च न्यायालय ने तब पति को पिछले दो महीने की बाकी रकम एक साथ (50 हजार रुपए) पत्नी को देने का आदेश दिया था. महिला के पति का कहना है कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह पत्नी को हर महीने रुपए दे सकें. पति की इस बात को महिला मानने के लिए तैयार नहीं है. उसका कहना है कि उसके पूर्व पति का अच्छा- खासा प्रैक्टिस पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में चलता है. उसके नाम अनेक संपत्तियां भी हैं. सिक्के में 24 हजार रुपए जमा करने के सवाल पर महिला के पूर्व पति का कहना है कि कानून में ऐसा कहीं नहीं लिखा है सिक्के में बड़ी रकम जमा नहीं कराई जा सकती है. पूर्व पति ने कहा कि उसने सिक्के गिनवाने के लिए अपने तीन जूनिर्यस की मदद ली थी. हालांकि, उसने चार सौ रुपए की रकम 100 रुपए के नोट के रूप में कोर्ट में जमा कराई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget