एक्सप्लोरर

Special Session: 'इलेक्शन कमिश्नर्स के ग्रेड को गिरा देगा चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा बिल', पूर्व कमिश्नर्स ने जताई चिंता

Parliament Special Session: पार्लियामेंट के स्पेशल सेशन में प्रस्तावित न्यू सीईसी बिल को लेकर पूर्व इलेक्शन कमिश्नर्स ने चिंता जताई है. वे पीएम मोदी को चिट्ठी लिखेंगे.

Parliament Special Session CEC Bill: सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में संभावित तौर पर पेश किए जाने वाले न्यू चीफ इलेक्शन कमिश्नर्स बिल (CEC) को लेकर पूर्व कमिश्नरों ने चिंता जताई है. उनका कहना है कि नए बिल से चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य कमिश्नर्स का ग्रेड डाउन होगा. द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस संबंध में पूर्व कमिश्नर्स पीएम मोदी को भी पत्र लिखेंगे.

पूर्व चीफ इलेक्शन कमिश्नर एसवाई कुरैशी ने न्यूज़ 18 इंडिया से बातचीत में कहा कि नया बिल इंडिया के इलेक्शन कमीशन का स्टेटस भी डाउन करेगा और टॉप इलेक्शन ऑफिसर्स का भी. नए चुनाव अधिकारियों का रैंक ब्यूरोक्रेट्स के बराबर होगा जो एक राज्य मंत्री से भी नीचे का दर्जा है. इस वजह से उन्हें नेताओं के खिलाफ एक्शन लेने में दिक्कतें होंगी. उन्हें उस सम्मान की नजर से नहीं देखा जाएगा जैसा देखा जाता रहा है.

उन्होंने बताया कि इसी वजह से कई देशों में इलेक्शन कमिश्नर खुद जज होते हैं. कुरैशी ने कहा कि पीएम को लिखे जाने वाले पत्र में सरकार से अर्जी होगी कि इस बदलाव को लागू न करें.
क्या कहना है सरकार का?

हालांकि सरकार का कहना है कि नया बिल चुनाव अधिकारियों कै रैंक निर्धारण के नियमों में कोई बदलाव नहीं करेगा. इलेक्शन कमिश्नर्स का स्टेटस वही रहेगा जो पहले से रहा है. दरअसल सरकार ने मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में चीफ इलेक्शन कमिश्नर और अन्य इलेक्शन कमिश्नर्स (अपॉइंटमेंट, कंडीशन ऑफ़ सर्विस एंड टर्म्स ऑफ़ ऑफिस) बिल 2023 को पेश किया था. इसका मुख्य मोटिव इलेक्शन कमिश्नर्स की नियुक्ति पैनल से चीफ जस्टिस को बाहर करना है. सुप्रीम कोर्ट ने एक निर्देश  पारित कर कहा है कि चीफ जस्टिस भी पैनल का हिस्सा होंगे. नया बिल इसी आदेश को निष्प्रभावी करने के लिए है.

इसमें प्राइम मिनिस्टर, यूनियन मिनिस्टर और लोकसभा में अपोजिशन लीडर को नियुक्ति पैनल में शामिल करने को कहा गया है. इसके अलावा इसमें चुनाव अधिकारियों के सैलरी और अलावेंस में भी बदलाव के प्रावधान हैं जो इनके सर्विस कंडीशंस को बदलकर जज से कैबिनेट सेक्रेटरी रैंक पर ले आते हैं. इसको लेकर पूर्व इलेक्शन कमिश्नर्स ने कहा है कि नए प्रावधान के मुताबिक चुनाव अधिकारियों का वेतन कम हो जाएगा.

अभी कैसे होती है नियुक्ति?
मौजूदा प्रावधान के मुताबिक इलेक्शन कमिश्नर्स की नियुक्ति के लिए केंद्रीय मंत्री योग्य अधिकारियों के नाम का प्रस्ताव पीएम को भेजते हैं. पीएम उस पर अपनी सहमति देकर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के लिए भेज देते हैं.

विपक्ष ने भी खड़ा किया सवाल 
नए बिल को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि इसमें कोई संदेह नहीं कि अब फ्री एंड फेयर इलेक्शन के बारे में नहीं सोचा जा सकता. संविधान के आर्टिकल 324 को भी निष्प्रभावी किया जा रहा है. नए प्रावधान के मुताबिक नियुक्त होने वाले इलेक्शन कमिश्नर्स को यह बात हमेशा खटकेगी कि उनकी नियुक्ति सरकार में शामिल पार्टी ने किया है. इसलिए उनके खिलाफ शिकायतों के निपटान में समस्या होगी. गौरतलब है कि संविधान का आर्टिकल 324 चुनाव आयोग को इलेक्शन के सुपरविजन, निर्देश और नियंत्रण का अधिकार देता है.

ये भी पढ़ें:Parliament Special Session: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा बिल विशेष सत्र में ला रही सरकार, आखिर क्यों इसकी हो रही इतनी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget