एक्सप्लोरर

भारत और अमेरिका के संबंधों को प्रभावित कर सकता है कश्मीर पर दिया गया ट्रंप का बयान: पूर्व राजनयिक

कल ट्रंप ने दावा किया कि मोदी और उन्होंने पिछले महीने जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की थी, जहां मोदी ने उन्हें कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की पेशकश की थी.

नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कश्मीर पर मध्यस्थता वाले बयान की हर ओर चर्चा हो रही है. भारत ने ट्रंप के बयान को पूरी तरह से खारिज कर दिया है. ट्रंप के बयान पर अब अमेरिका के पूर्व राजनयिकों का कहना है कि डोनाल्ड ट्रम्प के इस बयान से भारत-अमेरिका संबंधों को ‘नुकसान’ पहुंच सकता है. कल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर उनसे मध्यस्थता करने के लिए कहा था.

'कश्मीर और अफगानिस्तान पर ट्रंप  की टिप्पणी समझ से परे'

भारत में रहे अमेरिका के पूर्व राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आज बहुत बड़ा नुकसान किया है. कश्मीर और अफगानिस्तान पर उनकी टिप्पणी समझ से परे है.’’ वहीं, विदेश मंत्रालय की पूर्व राजनयिक एलिसा आयरेस, जो अब काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशंस थिंक टैंक के साथ हैं, ने कहा कि ट्रम्प बैठक के लिए तैयारी करके नहीं आए थे.

अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी के अनुसार, राष्ट्रपति को जल्द ही दक्षिण एशियाई मुद्दों की जटिलता समझ आएगी. उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प अफगानिस्तान समझौते में पाकिस्तान की मदद चाहते हैं, उनके अनुसार पाकिस्तान जो चाहता है उसने सभी संभावनाओं को खतरे में डाल दिया है.’’

ट्रंप ने किम जोंग-उन की तरह की इमरान की प्रशंसा

हुसैन हक्कानी ने कहा, ‘‘उन्होंने इमरान खान की प्रशंसा की जैसे उन्होंने उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन की प्रशंसा की. यह करार करने की कोशिश में उनकी मानक प्रक्रिया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से वह कोरियाई प्रायद्वीप में कोई समझौता नहीं कर सके, उन्हें जल्द ही पता चलेगा कि दक्षिण एशिया के ऐतिहासिक मुद्दे भी रियल एस्टेट सौदा से कहीं अधिक जटिल हैं.’’

डोनाल्ड ट्रंप ने कश्मीर को लेकर क्या दावा किया था?

कल ट्रंप ने दावा किया कि मोदी और उन्होंने पिछले महीने जापान के ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन के इतर कश्मीर मुद्दे पर चर्चा की थी, जहां मोदी ने उन्हें कश्मीर पर तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की पेशकश की थी.  ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं दो सप्ताह पहले प्रधानमंत्री मोदी के साथ था और हमने इस विषय (कश्मीर) पर बात की थी और उन्होंने वास्तव में कहा, ‘क्या आप मध्यस्थता या मध्यस्थ बनना चाहेंगे?’ मैंने कहा, ‘कहाँ?’ (मोदी ने कहा) ‘‘कश्मीर.’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्योंकि यह कई वर्षों से चल रहा है. मुझे आश्चर्य है कि यह कितने लंबे समय से चल रहा है.’’

यह भी पढ़ें

कश्मीर पर बड़बोलापन दिखाकर फंसे ट्रंप, भारत से लेकर अमेरिका तक हर तरफ हो रही किरकिरी आम्रपाली ग्रुप का RERA रजिस्ट्रेशन रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ज़ब्त संपत्ति की नीलामी हो, ED करे मनी लॉन्ड्रिंग की जांच

जम्मू-कश्मीर: जिस औरंगज़ेब को आतंकियों ने शहीद किया, अब उसके दो भाईयों ने भी ज्वाइन की इंडियन आर्मी

KBC 11 का दूसरा ट्रेलर लॉन्च, अमिताभ बच्चन बता रहे हैं सपनों के अलग उड़ान की एक नई कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग पर SC बोला- 'सस्ती लोकप्रियता...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
अतीक अहमद के बेटे उमर और अली को कोर्ट से राहत, छोटे भाई आबान के जनाजे में हो सकेंगे शामिल
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से...'
SC पहुंची महुआ मोइत्रा को फटकार, 'क्या आपको अंडों से डर लगता है?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
Embed widget