एक्सप्लोरर

आतंकियों के साथ कनेक्शन पर बोले पूर्व डीआईजी- देवेंद्र सिंह के खिलाफ जांच के लिए एजेंसियों को दी जाए खुली छूट

इसरार खान मानते हैं कि गिरफ्तार ऑफिसर को जिन लोगों ने भी मेडल दिए उन्हें यह देखना चाहिए था कि इसका किरदार कैसा है. अगर इस अफसर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले थे तो इसको मेडल कैसे दिया गया.

जम्मूः जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी आतंकियों के साथ पकडे जाने की खबर से राज्य पुलिस में सेवाएं दे चुके अधिकारी आहत हैं. पुलिस के पूर्व डीआईजी इसरार खान का दावा है कि कुछ अधिकारी मैडल और पैसे के लिए ऐसा करते हैं. जम्मू कश्मीर पुलिस से डीआईजी के पद से रिटायर हुए इसरार खान के मुताबिक जब वो इस तरह की खबरें पढ़ते हैं तो बहुत दुख होता है. वो दावा करते हैं कि जम्मू-कश्मीर पुलिस पिछले 30 सालों से आतंकियों के खिलाफ काम कर रही है.

इसरार खान के मुताबिक उन्हें देवेंद्र सिंह और उन जैसे कई और अफसरों को देख कर दुख होता है, जो पैसे और मेडल के लिए अपने देश के साथ विश्वासघात करते हैं, अपनी फोर्स के साथ विश्वासघात करते हैं. उनके मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जितना भी अच्छा काम आतंकवाद के खिलाफ किया है आरोपी अफसर ने उसे मिट्टी में मिला कर रख दिया है.

'शुरू से इस अफसर का किरदार संदिग्ध'

पूर्व डीआईजी मानते है कि आज सारे लोग जम्मू कश्मीर पुलिस की तरफ उंगलियां उठा कर देख रहे हैं. उनके मुताबिक वो शुरू से इस अफसर का किरदार संदिग्ध था. उनके मुताबिक इस अधिकारी के खिलाफ जबरन वसूली के कई मामले सामने आए थे जिनमें जांच भी हुई लेकिन उस समय के अधिकारियों ने शायद इस बात पर गौर नहीं किया.

इसरार खान मानते हैं कि गिरफ्तार ऑफिसर को जिन लोगों ने भी मेडल दिए उन्हें यह देखना चाहिए था कि इसका किरदार कैसा है. अगर इस अफसर के खिलाफ जबरन वसूली के मामले थे तो इसको मेडल कैसे दिया गया.

'जांच के लिए NIA को मिलनी चाहिए छूट'

उनके मुताबिक जिस अधिकारी को राष्ट्रपति का सम्मान मिलता है सबसे पहले उसके सारे वरिष्ठ अधिकारी उसके नाम पर मुहर लगाते हैं उसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस के डीजी उसके नाम की सहमति जताते हैं जिसके बाद उस पर गृह मंत्रालय अपना फैसला लेता है. गृह मंत्रालय में सभी एजेंसी अफसर के रिकॉर्ड को खंगालती है जिसके बाद उसे राष्ट्रपति का अवार्ड मिलता है.

उनके मुताबिक अब जब सरकार ने इस पूरे मामले को निकाला है तो इसमें नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी को खुली छूट दी जानी चाहिए ताकि वह इस अधिकारी के साथ-साथ हिज्बुल मुजाहिदीन के सारे रिकॉर्ड खंगाले. इस जांच के दायरे में पुलवामा में हुए आतंकी हमले को भी खंगालना चाहिए कि कैसे इतना आरडीएक्स कश्मीर पहुंचा.

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ रिश्ते रखने वाले डीएसपी पर शिकंजा कसा, गृह मंत्रालय ने मामले की जांच NIA को सौंपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
CJP प्रोटेस्ट को लेकर सरकार अलर्ट, केंद्रीय गृह सचिव की सभी राज्यों को चिट्टी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget