एक्सप्लोरर

नोटबंदी के वक़्त आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा- 'ये फैसला बहुत बेहरम, मौद्रिक सदमा था'

भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यन ने नोटबंदी पर पहली बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपनी आनेवाली किताब में इस बारे में कहा कि यह एक बेहद सख्त फैसला था जिसने असंगठित क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया.

नई दिल्ली: नोटबंदी के समय देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार रहे अरविंद सुब्रमण्यन ने नोटबंदी के फैसले पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है. उन्होंने कहा कि इस फैसले के कारण देश की आर्थिक विकास 6.8 फीसदी पर आ गई जो कि नोटबंदी से पहले आठ फीसदी थी. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि हालांकि, नोटबंदी पर उनका खुद का कोई अनुभव नहीं है, लेकिन आंकड़ों के मुताबिक इस निर्णय ने असंगठित क्षेत्र को बुरी तरह नुकसान पहुंचाया है.

अरविंद सुब्रमण्यन इस साल के शुरुआत में मुख्य आर्थिक सलाहकार के पद से हट गए थे. वो करीब चार साल तक इस पद पर रहे. सुब्रमण्यन की एक किताब आ रही है- "ऑफ काउंसल: द चैलेंज ऑफ द मोदी-जेटली इकॉनमी", जिसमें उन्होंने नोटबंदी पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इससे पहले 8 नवंबर, 2016 को लगाए गए नोटबंदी पर अभी तक वो कुछ नहीं बोले थे. वहीं, सरकार के आलोचक लगातार कहते रहे हैं कि इस निर्णय पर उनसे सलाह नहीं ली गई थी.

पूर्व सीईए ने कहा कि एक बार में 86 फीसदी से अधिक करेंशी का अर्थवव्यस्था से वापस ले लेना एक बड़ा बेरहम मौद्रिक सदमा था. उन्होंने कहा कि इस निर्णय के कारण पहले से धीमी अर्थवव्यस्था और तेजी से गिरने लगी. अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि नोटबंदी से पहले के छह तिमाही में आर्थिक वृद्धि का औसत 8 फीसदी के करीब था. नोटबंदी के बुरे प्रभाव का ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि इसके अगले ही तिमाही में विकास दर घटकर 6.8 पर आ गई. इस चीज का जिक्र उन्होंने अपनी किताब के द टू पज़ल ऑफ डिमोनेटाइजेशन - पॉलिटिकल और इकॉनमिक चैप्टर में किया है.

पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि इस बात में किसी को कोई शंका नहीं होगी कि नोटबंदी ने ग्रोथ को कम किया. हां, लोग इस बात पर चर्चा कर सकते हैं कि इस फैसले का नुकसान कितना बड़ा है. उन्होंने कहा कि ग्रोथ को कम करने में और भी कई सारे फैक्टर ने काम किया जिसमें रियल इंट्रेस्ट रेट, जीएसटी का लागू करना और तेल की कीमतें प्रमुख हैं.

अरविंद सुब्रमण्यन ने कहा कि नोटबंदी ने असंगठित क्षेत्र को बुरी तरह प्रभावित किया और इसका असर जीडीपी पर इसलिए कम देखने को मिला क्योंकि जीडीपी को आंकने में संगठित क्षेत्र के आंकड़ों पर भरोसा जताया जाता है. उन्होंने कहा कि हाल के इतिहास में नोटबंदी जैसा निर्णय किसी भी देश ने नहीं लिया है. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार ने कहा कि इस तरह के फैसले अत्यंत खराब स्थिति रहने पर ही लिए जाते हैं.

यह भी पढ़ें-

CBI Vs CBI: SC के जस्टिस ने पूछा- CBI चीफ घूस लेते पकड़े जाते हैं तो क्या हटाने के लिए कमेटी से पूछा होगा? NEET: छात्रों को थोड़ी राहत, SC ने 25 साल से ज्यादा उम्र के स्टूडेंट्स को एंटरेंस टेस्ट में बैठने की इजाज़त दी देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा
ATF में एथेनॉल मिलाने की खबर सच या अफवाह? जानिए सरकार ने क्या कहा
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
SC/ST आरक्षण में ‘क्रीमी लेयर’ का विरोध, SC में दाखिल हलफनामा
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
भारी बारिश से लेकर बढ़ते तापमान तक, IMD ने बताया अगले 14 दिनों का मौसम
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला
कांग्रेस विधायक के करीबी पर जमीन हड़पने का आरोप, जानें पूरा मामला

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget