एक्सप्लोरर

झारखंड में ED की बड़ी कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग केस में 20 से अधिक ठिकानों पर छापा

ED Action in Ranchi: एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट की झारखंड में यह छापेमारी जल जीवन मिशन से जुड़े एक्सटॉर्शन रैकेट मामले में है. एक्सटॉर्शन रैकेट से जुड़े इस केस में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है.

ED Raid in Jharkhand: झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सोमवार (14 अक्टूबर 2024) को छापा मारा. सूत्रों के अनुसार, छापेमारी कुछ बिजनेसमैन, एक मिनिस्टर के क्लेरिकल स्टाफ और ब्यूरोक्रेट्स के ठिकानों पर हुई. 

बताया जा रहा है कि एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट की झारखंड में यह छापेमारी जल जीवन मिशन से जुड़े एक्सटॉर्शन रैकेट मामले में है. एक्सटॉर्शन रैकेट से जुड़े इस केस में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच कर रही है. बताया गया है कि ईडी की एक टीम ने रांची में भी करीब 20 ठिकानों पर रेड डाली.

मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई पर ईडी की नजर

सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से जुड़े रांची और चाईबासा में 20 से अधिक ठिकानों पर ये कार्रवाई की, जो दोपहर तक जारी रही. ईडी के अधिकारी जिन अवैध धन के स्रोतों और कागजात की तलाश में छापेमारी कर रहे हैं, उनमें मिथलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर, उनके निजी सचिव हरेंद्र सिंह, मनीष रंजन और विभाग के कई इंजीनियर शामिल हैं. ठेकेदार से नेता बने मिथिलेश ठाकुर का मौजूदा सरकार में खासा दबदबा है. ग्रामीण विकास घोटाले में ईडी की जांच के घेरे में आए मनीष रंजन काफी समय तक पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में सचिव रह चुके हैं.

बीजेपी ने चुनाव के दौरान उठाया था ये मुद्दा

ईडी सूत्रों के अनुसार ईडी की टीम जिन जगहों पर छापेमारी कर रही है, उनमें विजय अग्रवाल का इंद्रपुरी रोड स्थित आवास, रातू रोड स्थित आवास के अलावा हरमू और मोरहाबादी शामिल हैं. गौरतलब है कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में घोटाला बहुत बड़ा बताया जा रहा है. कुछ समय पहले इस संबंध में झारखंड हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका भी दायर की गई थी, जिसमें 4,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले का आरोप लगाया गया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान हर घर तक पाइप से पेयजल पहुंचाने की केंद्रीय योजना में चल रहे घोटाले का जिक्र किया था.

ये भी पढ़ें

'ऐसे खतरों से निपटने के लिए...', वक्फ बिल का जिक्र कर मौलाना अरशद मदनी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
US-ईरान जंग के 134 दिन बाद पहली बार दिखेंगे नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई! सामने आई तारीख
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
BJP छोड़ने के बाद अन्नामलाई तमिलनाडु में दिखाएंगे ताकत! 'वी द लीडर्स' की पहली मेगा कॉन्फ्रेंस, क्या है प्लान?
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल
25 साल पहले सऊदी में लिए थे 25 हजार रुपये, गूगल से घर ढूंढकर लौटाए... केरल के इस शख्स ने जीता सबका दिल

वीडियोज

Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स ने सुनाई डरावनी आपबीती
'तूफान आते ही समंदर में कूदा, लेकिन...', वियतनाम नाव हादसे में जिंदा बचे शख्स की डरावनी आपबीती
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget