एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के जंगलों में घुसे आतंकी, सुरक्षाबलों ने घेरा, एनकाउंटर जारी

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बसंतगढ़ गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच सुबह 9 बजे से मुठभेड़ जारी है.

J&K Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. यह मुठभेड़ बसंतगढ़ गांव के पास सांझी नालाहा इलाके में हो रही है. सुबह करीब 9 बजे इलाके में कुछ आतंकियों के देखे जाने की खबर मिली, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत वहां पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया.

तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग की और अब दोनों ओर से गोलीबारी चल रही है. सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर रखा है और आतंकियों को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है. अधिकारियों ने बताया कि जवानों ने दो दर्जन से ज्याद राउंड फायरिंग की और साथ ही तलाशी अभियान भी चलाया.

रजौरी में भी तलाशी अभियान जारी
राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास स्थित केरी सेक्टर के बारात गाला इलाके में मंगलवार को घुसपैठ की कोशिश के बाद बुधवार को भी सेना ने इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी रखा. सेना ने इलाके की घेराबंदी कर स्निफर डॉग्स और ड्रोन की मदद से जगह-जगह सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक कोई आतंकी पकड़ा नहीं गया है.

मंगलवार सुबह 3 से 4 आतंकियों का एक समूह भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को वापस खदेड़ दिया. इस गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया, जिसका शव देर रात तक एलओसी पर ही पड़ा रहा.

शव ले जाने आए थे आतंकी
सूत्रों के मुताबिक, रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पाकिस्तान सेना की मदद से बाकी आतंकी अपने मारे गए साथी का शव वापस ले जाने में कामयाब हो गए. फिलहाल सेना पूरे इलाके में हाई अलर्ट पर है और घुसपैठ की किसी भी नई कोशिश को नाकाम करने के लिए तलाशी अभियान जारी रखे हुए है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget