एक्सप्लोरर

यूपी के ठांय-ठांय वीडियो के सहारे ओवैसी का तंज़, कहा- चुनाव में बीजेपी का ठांय ठांय हो गया

Election Results 2018: चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हैदराबाद के निज़ाम की तरह उन्हें भी भागना होगा.

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में बीजेपी के खराब प्रदर्शन पर एमआईएम के मुखिया असदउद्दीन ओवैसी ने तंज़ कसा है. उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस के बंदूक न चलने पर मुंह से ठांय ठांय की आवाज़ निकालने वाले वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी का चुनाव में ठांय ठांय हो गया. दरअसल चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा था कि हैदराबाद के निज़ाम की तरह उन्हें भी भागना होगा. अब एबीपी न्यूज़ पर उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ओवैसी ने एक तीर से दो निशाने किए हैं. एक तरफ तो उन्होंने योगी की पुलिस पर तंज़ कसा तो दूसरी तरफ चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन का भी मज़ाक उड़ाया. इससे पहले ओवैसी ने कांग्रेस की जीत को बाइ डिफॉल्ट करार दिया. ओवैसी से जब कांग्रेस के प्रदर्शन पर राहुल गांधी को जीत का श्रेय देने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “आप उसको शानदार कहते हैं. बाइ डिफॉल्ट जीत रहे हैं. शानदार तब होता जब मध्य प्रदेश में बीजेपी का सफाया हो जाता, इतने कांटे की लड़ाई न होती. 15 साल बाद जब कोई नज़र नहीं आया तो चलो अब पुराने मामू को पकड़ लेते हैं. ” आपको बता दें कि तेलंगाना विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी 8 सीटों पर लड़ रही है. रुझानों में अब तक उनकी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है. ओवैसी के छोटे भाई अकबरउद्दीन ओवैसी समेत उनकी पार्टी अब तक तीन सीट पर जीत हासिल कर चुकी है. इसके अलावा उनके 4 और उम्मीदवार अपनी अपनी सीटों पर लीड बनाए हुए हैं. ओवैसी की पार्टी तेलंगाना में टीआरएस को समर्थन कर रही है. अब तक के चुनावी रुझानों मे केसीआर की पार्टी टीआरएस ने शानदार प्रदर्शन किया है. टीआरएस 17 सीटों पर आगे चल रही है और पार्टी ने 71 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana Politics: तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
तेलंगाना के निजामाबाद में कांग्रेस-BJP आमने-सामने, विधायक पैदी राकेश रेड्डी के घर घेराव की तैयारी के बाद बढ़ा तनाव
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, हिरासत में 78 प्रदर्शनकारी, कई गाड़ियों को नुकसान
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget