एक्सप्लोरर

UP Election Result: नतीजों पर बोलीं मायावती- अफवाह फैलाकर जीती BJP, अखिलेश ने कहा- दूर हुआ भगवा पार्टी का भ्रम

UP Election Result 2022: बीजेपी की जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. जानिए दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने क्या कुछ कहा है.

UP Assembly Election Result 2022: देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए. वहीं, समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 125 सीटें गई हैं. बड़ी बात यह है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. बीजेपी की जीत पर बसपा सुप्रीमो मायावती और समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. जानिए दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों ने क्या कुछ कहा है.

अफवाह फैलाकर जीती है बीजेपी- मायावती

मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, ''अगर मुस्लिम समाज का वोट दलित समाज के वोट के साथ मिल जाता तो जिस तरह से पश्चिम बंगाल के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के साथ मिलकर बीजेपी को धराशायी करने का चमत्कारी परिणाम आया था, वैसे ही परिणाम उत्तर प्रदेश में भी दोहराये जा सकते थे. उन्होंने दावा किया, ‘‘केवल बसपा ही उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोक सकती है. बसपा के खिलाफ दुष्प्रचार से पार्टी को बहुत नुकसान हुआ और बसपा समर्थक उच्च जाति, पिछड़ा वर्ग समाज और विभिन्न जातियों में यह संदेश गया कि सपा के सत्ता में आने से दोबारा यहां जंगल राज आ जाएगा, जिससे लोगों का वोट बीजेपी की तरफ चला गया.’’

वहीं, पार्टी की शर्मनाक प्रदर्शन पर मायावती ने कहा, ''बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है. उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है.'' उन्होंने कहा, ''मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा, लेकिन इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ. मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है.''

हमने दिखा दिया बीजेपी की सीटों को घटाया जा सकता है- अखिलेश

यूपी में बीजेपी से मिली हार के बाद आज समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है, ''यूपी की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि बीजेपी की सीटों को घटाया जा सकता है. भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा. आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा. जनहित का संघर्ष जीतेगा!''

क्या रहे यूपी के नतीजे?

बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों, सहयोगी दल राष्ट्रीय लोकदल ने आठ सीटों, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने छह सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं, बीजेपी गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत हासिल कर राज्य में सत्ता में शानदार वापसी की है. 2017 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी. जबकि बीजेपी गठबंधन को 325 सीटें मिली थीं. यानी इस बार बीजेपी की सीटें घटी हैं.

यह भी पढ़ें-

UP Election Result: शिवसेना नेता संजय राउत ने क्यों कहा- मायावती और ओवैसी को मिले 'भारत रत्न', जानिए

Assembly Elections Result: यूपी-पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कौन-कौन से दिग्गज हारे, एक क्लिक में जानिए सभी नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget