आगामी चुनावों से पहले सभी दलों के साथ बातचीत करेगा चुनाव आयोग, 27 अगस्त को दिल्ली में बैठक
संभावना इस बात की भी है कि 27 तारीख को चुनाव आयोग के साथ होने वाली बैठक के दौरान कुछ दल इस मांग को एक बार फिर से रख सकते हैं.

नई दिल्ली: आगामी चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने 27 तारीख को सात राष्ट्रीय पार्टी और 51 राज्यस्तर की पार्टियों की बैठक बुलाई है. चुनाव आयोग के मुताबिक इस तरह की बैठक इसलिए बुलाई जाती है ताकि अगर अलग-अलग राजनीतिक दलों को कोई शिकायत है या फिर अगर उनको चुनाव आयोग के सामने कोई बात रखनी है तो वह रखी जा सक. इस बैठक में वोटर लिस्ट को लेकर सामने आ रही शिकायतों को लेकर भी चर्चा की जाएगी.
साथ ही बैठक में उम्मीदवारों के चुनावी खर्चे और राजनीतिक दलों के चुनावी खर्चा को लेकर चर्चा भी की जाएगी. इसके साथ ही राजनीतिक दलों को चुनाव आयोग को चुनावी खर्चे के बारे में जो जानकारी देनी होती है वह वक्त पर दी जाए उस बारे में भी बात होगी.
अलग-अलग राजनैतिक दल अलग-अलग वक्त पर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते रहे हैं और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की मांग करते रहे हैं. संभावना इस बात की भी है कि 27 तारीख को चुनाव आयोग के साथ होने वाली बैठक के दौरान कुछ दल इस मांग को एक बार फिर से रख सकते हैं.
गौरतलब है कि इस साल के अंत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने हैं. और अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं. ऐसे में चुनाव आयोग की कोशिश यह है कि इस बैठक के जरिए सभी दलों से बातचीत कर उनकी शंकाएं, आशंकाएं और समस्याओं पर चर्चा की जा सके. साथ ही चुनाव आयोग भी राजनैतिक दलों को अपनी तैयारी के बार में बता सके.
वीडियो देखें- यह भी पढ़ें- BJP ने बताया राहुल को ‘कॉन्ट्रेक्ट किलर’, पूछा- क्या आपने भारत के खिलाफ 'सुपारी' ली है? लंदन में राहुल ने याद किया 'इंडिया शाइनिंग', कहा- गठबंधन हुआ तो बीजेपी यूपी में 5 सीटें ही जीत पाएगी रेलवे टेंडर घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी के खिलाफ चार्जशीट दायर, जेडीयू ने की इस्तीफे की मांग Movie Review: साफ-सुथरी कॉमेडी के साथ खूब हंसाती है Happy Phirr Bhag Jayegi 






















