एक्सप्लोरर

शाहीन बाग के प्रदर्शन का मतदान पर न हो असर, चुनाव आयोग ने शुरू की तैयारियां

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को देखते हुए आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक की. चुनाव आयोग की कोशिश है कि आठ फरवरी को होने वाला मतदान शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो.

नई दिल्ली: दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में 15 दिसंबर के बाद से ही लगातार नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के मुद्दे पर प्रदर्शन हो रहा है. सरिता विहार से कालिंदी कुंज की तरफ जाने वाला रास्ता पूरी तरह से बंद है. ऐसे में सवाल ये है कि दिल्ली में जब आठ फरवरी को मतदान होगा तो क्या इस इलाके और इसके आसपास के इलाकों में वह शांति पूर्वक संपन्न हो पाएगा.

आठ फरवरी को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए दिल्ली चुनाव आयोग ने दिल्ली पुलिस के साथ चर्चा शुरू कर दी है. दिल्ली चुनाव आयोग दिल्ली पुलिस के साथ चर्चा कर यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है, जब मतदान हो तो उस दौरान शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन के चलते हैं किसी तरह से मतदाताओं को परेशानी ना हो और वह बिना किसी परेशानी के अपने मत का इस्तेमाल कर सकें.

शांतिपूर्ण संपन्न हो मतदान

दिल्ली चुनाव आयोग ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ यह चर्चा भी की है कि आठ फरवरी को होने वाले मतदान के दौरान कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब ना हो और शांतिपूर्ण माहौल में मतदान को संपन्न कराया जा सके. चुनाव आयोग के मुताबिक मतदान केंद्रों को लेकर पहले ही फैसला लिया जा चुका है. लिहाजा अब पुलिस और प्रशासन की जिम्मेदारी यह है कि वह यह सुनिश्चित करें कि उन मतदान केंद्रों तक चुनाव अधिकारी और सुरक्षाकर्मी आसानी से पहुंच सकें. साथ ही मतदान स्थल की सुरक्षा को लेकर भी सभी इंतजाम किए जाएं.

हालांकि चुनाव आयोग ने भी साफ कर दिया है कि उसकी तरफ से दिल्ली पुलिस को शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने को लेकर कोई निर्देश नहीं जारी किया गया है. चुनाव आयोग का कहना है, यह मामला पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव आयोग फिलहाल प्रदर्शनकारियों को लेकर कोई निर्देश नहीं दे रहा. लेकिन ये कोशिश जरूर है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाए.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव VIP Seat: शाहीन बाग की वजह से दिलचस्प सीट बना ओखला, दांव पर तीन मुस्लिम नेताओं की किस्मत

पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग का नोटिस, अब कपिल मिश्रा बोले- सच बोलने में डर कैसा

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget