एक्सप्लोरर

पाकिस्तान वाले बयान पर चुनाव आयोग का नोटिस, अब कपिल मिश्रा बोले- सच बोलने में डर कैसा

कपिल मिश्रा के विवादित बयानों को लेकर चुनाव आयोग ने उनको नोटिस भेजकर जवाब तलब किया है. मिश्रा ने कहा था, आठ फरवरी को हिंदुस्तान और पाकिस्ता के बीच मुकाबला होगा. दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए आठ फरवरी को मतदान किया जाएगा.

नई दिल्ली: बीजेपी के मॉडल टाउन से उम्मीदवार कपिल मिश्रा के बयान को लेकर दिल्ली चुनाव आयोग ने नोटिस भेजकर उनसे मांगा जवाब है. चुनाव आयोग ने कपिल मिश्रा को उनके अलग-अलग बयानों को लेकर नोटिस भेजा है. कपिल मिश्रा ने "आठ फरवरी को दिल्ली की सड़कों पर भारत-पाकिस्तान, दिल्ली में छोटे-छोटे पाकिस्तान, शाहीन बाग में पाक की एंट्री" जैसे बयान दिए थे. इन बयानों पर ही चुनाव आयोग ने संज्ञान लेकर कपिल मिश्रा से स्पष्टीकरण देने को कहा है, क्यों न उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की जाए.

कपिल मिश्रा का ट्वीट हटाने को लेकर कार्रवाई शुरू

इस सबके बीच दिल्ली चुनाव आयोग ने केंद्रीय चुनाव आयोग को सिफारिश भी भेज दी है. जिसमें कहा गया है, "कपिल मिश्रा के विवादित ट्वीट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटवाया जाए, क्योंकि उनका वो ट्वीट आचार संहिता का उल्लंघन है.

अपने बयान पर कायम हैं कपिल मिश्रा

चुनाव आयोग के नोटिस पर कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर कहा "सच बोलने में डर कैसा, सत्य पर अडिग हूं." कपिल मिश्रा अपने बयानों से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. कपिल मिश्रा का कहना है, "शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ आम आदमी पार्टी के नेता खड़े हैं ये वो लोग हैं जिन्होंने बसों में तोड़फोड़ की, आगजनी की, पत्थरबाज़ी की और हिंसा की. ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेता उन लोगों के साथ खड़े होकर सांप्रदायिकता की राजनीति कर रहे हैं."

कपिल मिश्रा के जवाब के आधार पर चुनाव आयोग तय करेगा कार्रवाई

फिलहाल दिल्ली चुनाव आयोग कपिल मिश्रा का जवाब आने के बाद तय करेगा कि क्या वह इस जवाब से संतुष्ट है या नहीं. अगर चुनाव आयोग कपिल मिश्रा के जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ तो रिप्रेजेंटेशन आफ पीपुल्स एक्ट के कानून के तहत कपिल मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है.

ये भी पढ़ें

दिल्ली चुनाव VIP Seat: चांदनी चौक में बदली तस्वीर, प्रहलाद सिंह और अलका लांबा में टक्कर CAA-NRC: पूर्वजों की मज़ार पर रोए कांग्रेस नेता, कहा- ‘इनको भी कब्र से निकालकर डिटेंशन सेंटर में रखा जाए’

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
अभिजीत दीपके का दावा, 'आज रात या कल सुबह, मुझे उठा सकती है पुलिस'
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
CJP का प्रदर्शन का ऐलान, HC का रोक से इनकार और एक्शन में दिल्ली पुलिस... आज क्या होगा?
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया
Highlights: संसद मार्ग थाने के बाहर हंगामा, NSUI कार्यकर्ताओं को पुलिस ने धरने से हटाया

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget