एक्सप्लोरर

'मैं भारत हूं, हम भारत के मतदाता हैं', 9 राज्यों में चुनाव से पहले वोटर्स को लुभाने के लिए चुनाव आयोग का नया सॉन्ग

Election Commission: चुनाव आयोग के गीत को एक हफ्ते के अंदर 3.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और मीडिया प्लेटफॉर्म पर 5.6 लाख इंप्रेशन मिल चुके हैं.

Election Commission: चुनाव आयोग (EC) इस साल होने वाले 9 विधानसभा चुनावों और अगले साल की शुरूआत में होने वाले लोकसभा चुनावों की तैयारी कर रहा है. जिसका उद्देश्य नवीन संचार रणनीतियों के माध्यम से मतदाता प्रतिशत को बढ़ाना है. एक पहल के रूप में चुनाव आयोग ने सुभाष घई फाउंडेशन के साथ मिलकर एक गीत तैयार किया 'मैं भारत हूं, हम भारत के मातदाता हैं', जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों की मशहूर हस्तियों ने लोगों से वोट डालने की अपील की है.

ये गीत 13वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में प्रदर्शित किया गया. ये गीत पहले से ही मशहूर हस्तियों के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोकप्रिय हो रहा है. अधिकारियों ने कहा कि इसके लॉन्च के एक हफ्ते के भीतर गाने के हिंदी और बहुभाषी प्रारूप को पहले ही 3.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और चार प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब पर 5.6 लाख इंप्रेशन मिल चुके हैं.

सुभाष घई की टीम ने गीत को दिया है अंतिम रूप
यह गीत चुनाव आयोग के व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम की ऐसी पहलों में से एक है. जो चुनाव आयोग के आदर्श वाक्य कोई मतदाता पीछे न छूटे के तहत सभी श्रेणियों के मतदाताओं से भागीदारी बढ़ाने के लिए समावेशी रणनीतियों और कार्य योजनाओं पर केंद्रित प्रमुख मतदाता शिक्षा कार्यक्रम है. गीत का उद्देश्य न केवल मतदाताओं को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उनके अधिकारों और जिम्मेदारी के बारे में शिक्षित करना है. बल्कि उन्हें चुनावी प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए उत्साहित करना भी है. चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग के साथ सुभाष घई के नेतृत्व वाली टीम की कई बातचीत के बाद गीत को अंतिम रूप दिया गया.

12 क्षेत्रीय भाषाओं में हैं गीत 
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, यह गीत प्रत्येक मतदाता को समर्पित है. जो अपने राष्ट्रीय कर्तव्य का संज्ञान लेते हुए सभी बाधाओं को पार करते हुए मतदान करता है. गीत के प्रेरक गीत फिल्म निमार्ता सुभाष घई ने व्हिस्लिंग वुड्स इंटरनेशनल स्कूल ऑफ म्यूजिक, मुंबई के सहयोग से लिखे और संगीतबद्ध किए गए हैं. यह गीत अधिकतम भौगोलिक क्षेत्र को कवर करते हुए हिंदी और बंगाली 12 क्षेत्रीय भाषाओं में है.

ये भी पढ़ें-Noida: नोएडा प्रधिकरण कबाड़ से जुगाड़ योजना के जरिए बढ़ाएगी शहर की सुंदरता, कई जगहों पर बनेंगे सेल्फी प्वाइंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, क्या है मामला?
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget