एक्सप्लोरर

AAP और BJP की शिकायतों पर चुनाव आयोग सख्त, दिल्ली के CEO को दिए ये निर्देश

Delhi Elections: EC ने दिल्ली में मतदाता सूची संशोधन पर विवादों के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी को प्रक्रियाओं के सटीक पालन का निर्देश दिया है. BJP और AAP की ओर से उठाए मुद्दों पर समाधान की मांग की है

Election Commission: भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCT) में मतदाता सूची संशोधन से संबंधित आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की ओर से उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. आयोग ने दिल्ली चुनाव अधिकारियों को मतदाता सूची हटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक पालन करने की सलाह दी है.

BJP ने अवैध प्रवासियों और 'घोस्ट' वोटरों पर जताई चिंता

चुनाव आयोग ने दिल्ली के CEO को भाजपा की शिकायत की कॉपी भी भेजी गई है जिसमें विशेष सारांश संशोधन (SSR) 2025 के दौरान अवैध और अस्थायी प्रवासियों के साथ-साथ 'घोस्ट' वोटरों के नाम हटाने का अनुरोध किया गया है. भाजपा ने ये सुनिश्चित करने पर जोर दिया है कि मतदाता पंजीकरण प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता बनी रहे.

वहीं AAP ने आयोग को चेताया है कि दिल्ली में "बड़े पैमाने पर मतदाता हटाने के खतरे" को लेकर पार्टी चिंतित है. AAP का आरोप है कि भाजपा AAP समर्थकों को निशाना बनाकर उनके नाम मतदाता सूची से हटवाने के लिए अभियान चला रही है. पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और अन्य नेताओं ने इस मुद्दे को चुनाव आयोग के सामने उठाया।

आयोग का पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची संशोधन प्रक्रिया के दौरान कानूनी प्रावधानों और दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए. विशेष रूप से यदि किसी मतदान केंद्र पर 2 प्रतिशत से अधिक मतदाता हटाए जाते हैं या किसी व्यक्ति कीओर से पांच बार से ज्यादा आपत्ति दर्ज की जाती है तो चुनाव पंजीकरण अधिकारी (ERO) की ओर से सत्यापन अनिवार्य है.

इसके अलावा आयोग ने सभी राजनीतिक दलों के साथ दावे और आपत्तियों की सूची नियमित रूप से साझा करने और इन सूचियों को दिल्ली के CEO की वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया है. ये कदम प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाने का प्रयास

चुनाव आयोग ने ये भी कहा कि आपत्तियों के समाधान की प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए. आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया है कि मतदाता सूची संशोधन के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो और सभी राजनीतिक दलों को प्रक्रिया में विश्वास हो. इस प्रयास का उद्देश्य चुनावी प्रणाली की अखंडता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है.

ये भी पढ़ें: बर्फीले पहाड़ पर टिन के डिब्बे में फंसा भालू के बच्चे का सिर तो भारतीय सेना के जवानों ने किया दिल छूने वाला काम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget