एक्सप्लोरर

Election 2024: JDU-कांग्रेस में बढ़ी तकरार, BJP नीतीश के लिए दिखा रही प्यार, क्या बिहार में फिर हो सकता है बड़ा खेला?

Election: बिहार के सीएम नीतीश कुमार कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं. सीट बंटवारे पर भी इंडिया गठबंधन में शामिल दलों में तकरार बनी हुई है. इस बीच बीजेपी अब नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख अपना रही है.

Bihar Politics and Nitish Kumar: यूपी के अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों के बीच पड़ोसी राज्य बिहार में सियासी पारा बढ़ता जा रहा है. चर्चा है कि खरमास के बाद वहां फिर बड़ा उलटफेर हो सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का 13 जनवरी का बिहार दौरा टल गया है. सूत्रों के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी 27 जनवरी को बिहार के बेतिया जा सकते हैं. ऐसे में चर्चा है कि 13 से 27 के बीच बिहार में बड़ा खेल होने वाला है.

Nitish Kumar का डोल रहा मन?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के पलटी मारने की आशंका जताई है. जेडीयू (JDU) नेताओं के बयान से इस बात को और हवा मिली है, जबकि पिछले कुछ दिनों से सीट बंटवारे को लेकर जेडीयू के नेता कांग्रेस पर हमलावर हैं. बिहार के मंत्री विजेंद्र यादव ने एबीपी न्यूज के रिपोर्टर को बताया कि उनकी पार्टी बिहार की जीती हुई सीटों पर जरूर चुनाव लड़ेगी, बाकी सीटों पर जिसे समझौता करना है करे.

17 सीटों पर JD(U) ने ठोंका दावा

2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू का बीजेपी से गठबंधन था. पार्टी तब 40 में से 17 सीटों पर चुनाव में उतरी थी और उसे 16 सीटों पर जीती मिली थी. इस लिहाज से जेडीयू इस बार भी 17 सीटों पर दावा कर रही है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट को कितनी सीटें मिलेंगी? सीट बंटवारे की घोषणा से पहले ही सीपीआई (माले) ने 5 सीटों पर दावा किया है, जबकि सीपीआई 3 सीटों पर लड़ने की बात कह रही है.

INC से लगातार बढ़ रहा टकराव

यही नहीं, टकराव की एक और तस्वीर भी है. बिहार में 10 सीटों की मांग कर रही कांग्रेस की जेडीयू से फिलहाल नहीं बन रही है. विवाद का आलम यह है कि राम मंदिर का न्योता ठुकराने को लेकर कांग्रेस पर जेडीयू के नेता खुलकर बोल रहे हैं. इसके अलावा जेडीयू के कुछ नेता आरजेडी के खिलाफ भी बोल रहे हैं.

BJP नेता नीतीश पर नरम

उधर, बीजेपी नेता नीतीश कुमार को लेकर नरम रुख दिखा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बुधवार (10 जनवरी) को पार्टी के एक कार्यक्रम के लिए पटना में थीं. उन्होंने इस दौरान आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. वहीं, बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नीतीश को भगवान राम का वंशज करार दिया. इन तमाम सियासी तस्वीरों से अटकलें तेज हुईं कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की नई स्क्रिप्ट लिखी जा रही है.

ये भी पढ़ें

Afzal Ansari: BSP नेता अफजाल अंसारी की संसद सदस्‍यता बहाल, फिर भी कार्यवाही में नहीं ले सकते भाग, जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, लोगों की जेब पर बढ़ेगा अतिरिक्त बोझ
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
वक्फ संपत्ति विवाद से जुड़े हत्या मामले का खुलासा, पुलिस ने कॉन्ट्रैक्ट किलिंग साजिश में सात लोगों को किया गिरफ्तार
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
अनिल अंबानी की बढ़ेंगी मुश्किलें, CBI ने रिलायंस एडीए समूह मामलों में दाखिल की पहली चार्जशीट
पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो सरकार को क्यों नहीं? राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा
'पेपर कहां और कैसे बिक रहा, बच्चों को पता है तो...', राहुल गांधी ने NEET परीक्षा पेपर लीक पर सरकार को घेरा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: South में BJP के सफाया का प्लान तैयार? | Rahul Gandhi | INDIA Vs NDA | Congress
Hamirpur Bridge Collapse News : भीषण तूफान में ताश के पत्तों की तरह ढह गया करोड़ों का पुल | UP News
CM Yogi Warns Mafia | Chitra Tripathi: कानून-व्यवस्था में सेंध...माफिया का THE END! | Uttar Pradesh
Karnataka New CM News: Rahul Gandhi ने Siddaramaiah को क्यों लगाया गले? अंदर की बात!
Jackie Shroff की यह family film बच्चों के साथ बड़ों का भी दिल जीत रही है

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
इतने खतरे के बावजूद कैसे भारतीय जहाज पार कर रहा होर्मुज? भारत सरकार ने बताई ‘सीक्रेट’ डिटेल्स
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
NCP को लेकर संजय राउत का चौंकाने वाला दावा, 'छगन भुजबल, प्रफुल्ल पटेल जैसे नेताओं को...'
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
1000 रन बनाकर वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, बनाया IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड
Drishyam 3 BO Day 9 Worldwide: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'दृश्यम 3' का भौकाल, वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
‘अगर और करीब आया बेहद ताकतवर एल नीनो तो...’, भारत में मानसून की कमी के खतरे को लेकर बड़ा खुलासा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
Opinion: भारत-चीन संबंध और फ्री तिब्बत पर नई दिल्ली का 'अस्पष्ट' रुख
BPSC Recruitment 2026: बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
बिहार में अधिकारी बनने का सुनहरा मौका, 31 मई से पहले करें फॉर्म जमा
Embed widget