एक्सप्लोरर

ECI Guidelines for COVID Positive: क्या कोरोना पॉजिटिव लोग भी डाल सकेंगे वोट? जानिए चुनाव आयोग ने क्या कहा है

EC Guidelines for COVID Positive: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं.

Election Guidelines for COVID Positive: देश के पांच राज्यों में चुनावी तारीखों का एलान हो गया है. उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव होंगे. ऐसे में सवाल उठ रहा था कि जो लोग कोरोना से संक्रमित हैं, वो इस बार किस तरह वोट डाल सकेंगे. इस सवाल का जवाब चुनाव आयोग ने दिया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि कोविड पॉजिटिव लोगों के लिए बैलट पेपर वोटिंग की सहूलियत होगी. यानी संक्रमित मरीज़ बैलेट पेपर के ज़रिए अपना वोट डाल पाएंगे. आयोग ने कोविड मरीज़ों के अलावा 80 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों को भी पोस्टल बैलेट के ज़रिए मतदान की सुविधा दी है.

चुनाव से जुड़े लोगों को लगाई जाएगी प्रीकॉशनरी डोज़ (बूस्टर)

चुनाव आयोग ने बताया कि चुनाव के काम में  लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी को फ्रंटलवाइन वर्क माना जाएगा. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कोरोना वायरस की प्रीकॉशनरी डोज़ यानी बूस्टर डोज़ लगाई जाएगी. मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने सुरक्षित तरीके से चुनाव कराने की बात कही. उन्होंने इस दौरान एक शेर पर पढ़ा, "यकीन हो तो कोई रास्ता निकलता है, हवा की ओट लेकर चिराग जलता है."

इतने मतदाता इस चुनाव में ले रहे हिस्सा

गोवा, पंजाब, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि सर्विस मतदाता को​ मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे, जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं.

कहां कितने चरण में चुनाव?

उत्तर प्रदेश में सात चरणों (पहला चरण 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और सातवां चरण 7 मार्च) में वोटिंग होगी. उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में एक ही चरण (14 फरवरी) में वोट डाले जाएंगा, जबकि मणिपुर में दो चरणों (पहला चरण 27 फरवरी और दूसरा चरण 3 मार्च) में मतदान कराया जाएगा. इन सभी पांच राज्यों में पड़े वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. यानी 10 मार्च के पांच राज्यों में नतीजों का एलान कर दिया जाएगा.

Assembly Election 2022 Date: पांच राज्यों में चुनावी शंखनाद, 10 मार्च को नतीजे, जानें यूपी-पंजाब-उत्तराखंड-गोवा और मणिपुर में कब पड़ेंगे वोट

Punjab New DGP: वीके भावरा होंगे पंजाब के नए डीजीपी, Siddharth Chattopadhyaya की लेंगे जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget