एक्सप्लोरर

Eid-Ul-Fitr 2024: राहुल गांधी ने दी ईद की मुबारकबाद, जानें क्या कहा

Rahul agandhi On Eid-Ul-Fitr: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईद उल फित्र के मौके पर मुबारकबाद दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X के ज़रिए शुभकामनाएं दी है.

Eid-Ul-Fitr 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईद उल फित्र की पूर्व संध्या पर बुधवार (10 अप्रैल) को अपने एक्स अकाउंट से ईद की मुबारकबाद दी. भारत में 11 अप्रैल (गुरुवार) को ईद का त्योहार मनाया जाएगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा, 'आप सभी को ईद मुबारक.' राहुल गांधी ने आगे लिखा कि एकजुटता और उदारता की भावना सभी के लिए खुशी और समृद्धि लाए.

इसके पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद का चांद दिखन के बाद सभी देशवासियों को ईद-उल-फित्र की मुबारकबाद दी है. 

गुरुवार को मनाई जाएगी ईद

दरअसल राजधानी दिल्ली समेत देश के कई बड़े शहरों में शव्वाल महीने का चांद नजर आ गया है. बुधवार (10 अप्रैल) शाम करीब सवा सात बजे ईद के चांद का दीदार हुआ. इसके बाद  गुरुवार 11 अप्रैल को धूमधाम के साथ देशभर में ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाया जाएगा. दिल्ली की जामा मस्जिद में गुरुवार सुबह 6:30 बजे और फतेहपुरी मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज होगी.

इसके पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शव्वाल का चांद एक दिन पहले ही नजर आ गया था जिसकी वजह से वहां ईद का त्योहार बुधवार 10 अप्रैल को मनाया गया है. दुनिया में इस्लाम का सेंटर कहे जाने वाले सऊदी अरब में भी बुधवार को ईद का त्योहार मनाया गया है. इस मौके प्रदेश के कई नेताओं ने मुबारकबाद दी थी.

साल-दर-साल बदलती है ईद की तारीख

दरअसल ईद-उल-फितर की सबसे खास बात ये है कि इस त्योहार की तारीख हिजरी कैलेंडर की वजह से साल-दर-साल बदलती रहती है. यह कैलेंडर चांद पर आधारित होता है. इसमें दिनों की गिनती चांद की घटती-बढ़ती गति के अनुसार की जाती है. ईद -उल-फित्र का खास त्योहार रमजान का पाक महीने पूरा होने के बाद मनाया जाता है. रमजान के पाक महीने में मुस्लिम रोजा खुदा की इबादत करते हैं. रमजान के आखिरी रोजे के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है.

बता दें कि मुस्लिम समुदाय‌ के लोग सुबह ईद की नमाज पढ़ते हैं. इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई देते हैं. मीठे में ईद के दिन के लिए खास सेवइयां, खीर और तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं. 

ये भी पढ़ें:Eid-ul-Fitr 2024: हैदराबाद-लखनऊ से पटना तक...कहीं रूट डायवर्ट, पार्किंग में राहत तो कहीं छुट्टी में बदलाव, जानिए ईद के लिए कहां क्या इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन से लदी पहली ट्रेन
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
भारत ने इजरायल से डिफेंस डील के लिए किया एप्रोच? सरकार ने बताई सच्चाई
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग
TMC के बागी गुट ने CM शुभेंदु अधिकारी की बढ़ाई टेंशन, कर डाली 2 बड़ी मांग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget