एक्सप्लोरर

UP Lockdown: उत्तर प्रदेश में लागू है 55 घंटों का लॉकडाउन, जानें कैसा है इसका असर

यूपी में कल रात 10 बजे से लॉकडाउन लागू है. यह लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान राज्य में सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए लोगों को बाहर निकलने की अनुमति है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कल यानी शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक के लिए लॉकडाउन शुरू हो चुका है. इस लॉकडाउन के तहत सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए लोगों को ही बाहर निकलने की अनुमति है. यूपी और दिल्ली की सीमा पर भी यह असर साफ दिख रहा है, उन्हीं लोगों और वाहनों को दिल्ली से उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने दिया जा रहा है, जो एसेंशियल सर्विसेज से जुड़े हुए हैं और जिनको पहले के लॉकडाउन के दौरान भी छूट मिली हुई थी. लेकिन इस लॉकडाउन में पहले के लॉकडाउन की तुलना में एक चीज फर्क है और वह यह है कि इस नए लॉकडाउन में धार्मिक स्थल खुले हुए हैं.

बिना पास के लोगों और गाड़ियों को बॉर्डर से ही भेजा जा रहा है वापस

दिल्ली-नोएडा सीमा पर इस लॉकडाउन का खासा असर देखने को मिल रहा है. दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्तों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, बैरिकेट्स लगाए गए हैं. इनके जरिए एक एक गाड़ी और शख्स की पड़ताल करने के बाद ही उनको उत्तर प्रदेश की सीमा में दाखिल होने दिया जा रहा है. अगर किसी शख्स के पास अनुमति नहीं है, तो उसको उत्तर प्रदेश की सीमा से ही वापस दिल्ली भेजा जा रहा है. इस वजह से उत्तर प्रदेश और दिल्ली की सीमा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई है.

दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कहीं कोई रोक नहीं

इसी के विपरीत उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर कहीं कोई रोक नहीं है और ना ही गाड़ियों की कोई कतार है. यानी कि साफ है कि दिल्ली में क्योंकि लॉकडाउन नहीं है लिहाजा उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाने वाले लोगों को वैसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है.

बाजारों में भी दिख रहा है 55 घंटे के लॉकडाउन का असर

55 घंटे के लॉकडाउन का असर बाजारों में भी दिख रहा है. नोएडा समेत उत्तर प्रदेश के अधिकतर शहरों के बड़े बाजार पूरी तरह बंद हैं. सिर्फ वही दुकान खुली है जो एसेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हुई है. लॉकडाउन का सही से पालन हो इसके लिए बाजारों में पुलिस बल को भी तैनात किया गया है जो यह सुनिश्चित कर रहा है कि सिर्फ एसेंशियल सर्विसेज से जुड़ी हुई दुकानें हीं खुले और बाजार में लोग बेवजह ना निकलें.

इस लॉकडाउन में धार्मिक स्थल खुले हैं

यह लॉक डाउन पहले की लॉक डाउन की तुलना में इस वजह से अलग भी कहा जा सकता है, क्योंकि पहले की लॉकडाउन के दौरान सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद थे लेकिन अनलॉक वन शुरू होने के साथ ही धार्मिक स्थल खोल दिए गए थे, जो फिलहाल इस 55 घंटे के लॉकडाउन के दौरान भी खुले रहेंगे. हालांकि. वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जो दिशा निर्देश जारी किए गए थे उनका पालन करना जरूरी रहेगा.

यह भी पढ़ें- 

Coronavirus: गोवा में जेलर कोरोना से संक्रमित, कैदियों की शुरू हुई जांच

World Population Day 2020: बढ़ती जनसंख्या-महिलाओं के हेल्थ और सुरक्षा का अभाव खतरनाक

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
IIT दिल्ली में छात्र की मौत पर फूटा गुस्सा, AISA ने किया विरोध प्रदर्शन
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget