एक्सप्लोरर

PFI मामले में ED ने की पूछताछ, जल्द कर सकता है बैंक खातों और जायदादों को जब्त करने की कार्रवाई

PFI मामले में ED ने कुछ लोगों से पूछताछ की है. पूछताछ के लिए ED ने परवेज अहमद और शाहीद अबू बकर समेत कई लोगों को बुलाया था.

नई दिल्ली: पीएफआई के खातों में आए 120 करोड़ रुपए के मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय ने शुरू कर दी है. इसके तहत ईडी ने आज पीएफआई से जुड़े 3 लोगों से पूछताछ की. ईडी को शक है कि सीएए प्रदर्शन के दौरान भी पीएफआई के खातो से पैसा निकाल कर लोगो को बांटा गया है. ईडी जानना चाहता है कि पीएफआई के खातों में यह पैसा किन लोगों ने जमा कराया और इस पैसे को कहां-कहां खर्च किया गया.

ईडी इस मामले मे कुछ लोगो की गिरफ्तारी करने के साथ साथ बैंक खातों और जायदादों को जब्त करने की कार्रवाई भी कर सकता है. पूछताछ के लिए ED ने परवेज अहमद और शाहीद अबू बकर समेत कई लोगों को बुलाया था.

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार देर शाम ईडी की एक टीम दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में स्थित पीएफआई के ऑफिस में पहुंची, जहां पूछताछ के दौरान ईडी अधिकारियों को पता चला कि यह ऑफिस केरल के कुछ लोगों ने किराए पर लिया हुआ है. खबर के मुताबिक इस पर अधिकारियों ने वहां मौजूद लोगों को पीएफआई से जुड़े पांच नोटिस तामील कराए. इसके बाद पांच लोगों से पूछताछ हुई. इन पांचों को पूछताछ के लिए ईडी के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया है.

ईडी सूत्रो के मुताबिक इसी तरह का पीएफआई का एक बैंक खाता नेहरू प्लेस के सिडींकेट बैक में भी है. इस खाते का नंबर है xxx101xxx865 है. इस खाते में यूनिटी हाऊस कोझीकोड केरल का पता दिया गया है. इस खाते का कोई नोमिनी नही है. इस खाते मे जिस तरह का बैंक ट्रांजेक्शन हुआ है उससे भी जांच एजेंसियो का शक पीएफआई पर गहरा हुआ है.

इस खाते से हुए ट्रांजेक्शन की बात करें तो दिसंबर 2019 में सलीमुद्दीन साढे आठ हजार रुपये, तबजील ने आठ हजार, इरफान ने 24 हजार, अमानुल्ला मोलवी ने आठ हजार, बशीर ने 12 हजार रुपये निकाले हैं. इसी तरह अरशद..अब्दुल अजीज अंसारी, शाहंजहा आदि ने भी पैसे निकाले हैं. दिलचस्प यह है कि इस बैक खाते में जो पैसे जमा किए गए वो 50 हजार के नीचे थे जैसे फरवरी 2019 मे 22200, 19500, 20 हजार आदि थे.

ईडी सूत्रों के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय जानना चाहता है कि पीएफआई के बैंक खाते देश के किन-किन शहरों में है. उनमें पिछले कुछ सालों के दौरान कितना पैसा जमा हुआ है. यह पैसा कहां-कहां से आया और यदि पैसा नकदी के तौर पर जमा हुआ है तो वह पैसा किन लोगों ने और क्यों जमा कराया. साथ ही यह भी जानना चाहता है कि जो पैसा पीएफआई के खातों से निकाला गया, वह पैसा किसकी मद में कहां पर कैसे खर्च किया गया यानी कुल मिलाकर पीएफआ ई को मिलने वाली रकम पर अपना शिकंजा कसना चाहता है.

सूत्रों के मुताबिक यदि पीएफआई के लोग ईडी अधिकारियों के सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं दे पाते पाते हैं तो जितनी रकम पीएफआई के खातों में आई है उसे ईडी जब्त भी कर सकता है या मुकदमा चलने तक उसे ईडी अटैच कर सकता है. ईडी यह भी जानना चाहता है कि क्या इसमें से कुछ पैसा विदेशों से आया है और अगर विदेशों से आया है वह पैसा किसने और क्यों भेजा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
कौन हैं जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा? पंजाब-हरियाणा HC के चीफ जस्टिस के लिए हुई सिफारिश
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक
MoU का उल्लंघन जारी रहने तक US के साथ बातचीत संभव नहीं, अराघची की दो टूक

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget