एक्सप्लोरर

Khichdi Scam: ED ने उद्धव गुट के लोकसभा उम्मीदवार को भेजा समन, खिचड़ी घोटाले में पूछताछ के लिए पहुंचे अमोल कीर्तिकर

Khichdi Scam Case: कोरोनावायरस महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटी गई थी. इस दौरान जब खिचड़ी बांटने के मामले की जांच हुई, तो पता चला की इसमें करोड़ों का घोटाला हुआ है.

Amol Kirtikar: शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता अमोल कीर्तिकर को कोरोना काल में हुए कथित खिचड़ी घोटाले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुलाया. कीर्तिकार सोमवार (8 अप्रैल) को मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए पहुंचे. शिवसेना (यूबीटी) नेता को ऐसे समय में घोटाले की जांच में पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जब कुछ दिनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. पार्टी ने उन्हें मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार भी बनाया है.

खिचड़ी घोटाला कोविड महामारी के दौरान प्रवासी मजदूरों को खिचड़ी बांटने के लिए दिए गए कॉन्ट्रैक्ट में गड़बड़ियों से जुड़ा हुआ है. इस मामले में जब पुलिस में शिकायत दर्ज हुई तो पता चला कि बृहनमुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) के साथ 6 करोड़ रुपये से ज्यादा रकम रकम की धोखाधड़ी हुई है. खिचड़ी का कॉन्ट्रैक्ट फोर्स वन मल्टी सर्विसेज नाम की कंपनी को दिया गया था. इस केस में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा कीर्तिकर से पहले भी पूछताछ कर चुकी है. 

उम्मीदवार बनाए जाने के तुरंत बाद मिला ईडी का समन

वहीं, ईडी की तरफ से केस में पूछताछ के लिए अमोल कीर्तिकर को 27 मार्च को समन भेजा गया था. यहां गौर करने वाली बात ये थी कि उद्धव ठाकरे के गुट वाली शिवसेना के उन्हें मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाए, इसके कुछ घंटों के भीतर ही उन्हें जांच एजेंसी का बुलावा आ गया. यही वजह रही कि शिवसेना ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग की बात दोहराई. अमोल गजानन कीर्तिकर के बेटे हैं, जो मुंबई नॉर्थ वेस्ट से सांसद हैं.

'मैं डरा नहीं हूं', ईडी के समन पर बोले अमोल कीर्तिकर

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए अमोल ने बताया था, "पिछली बार मैं पूछताछ के लिए इसलिए नहीं जा सका था, क्योंकि मुझे अपने मूल निवास पर जाना पड़ा. हालांकि मैं सोमवार को जाऊंगा. मैं डरा हुआ नहीं हूं और मैंने जरूरी तैयारियां की हुई हैं." इस तरह वह ईडी के जरिए भेजे गए समन के बाद आज उसके दफ्तर पहुंच गए हैं. हालांकि, शिवसेना (यूबीटी) को डर है कि उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया जा सकता है. (इनपुट- कृष्णा ठाकुर)

यह भी पढ़ें: आदित्य ठाकरे के करीबी सूरज चव्हाण को ईडी ने किया गिरफ्तार, खिचड़ी घोटाला मामले में एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
बीते एक दशक में देश ने तेजी के साथ तरक्की की- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन पर नोटिस जारी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget