एक्सप्लोरर

बीएमसी जमीन पर बनाया लक्जरी होटल, शिवसेना विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ ED ने दर्ज किया केस

ED Case Against Shiv Sena MLA: प्रवर्तन निदेशालय के रडार पर शिवेसना के विधायक रवींद्र वायकर आ गए हैं. उनके खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया है.

ED News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार (3 नवंबर) को शिवसेना (यूबीटी) नेता और विधायक रवींद्र वायकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. ईडी की तरफ से ये केस घोटाले में शामिल जोगेश्वरी बीएमसी भूमि पर एक लक्जरी होटल के कथित निर्माण में विधायक की भूमिका को लेकर दर्ज किया गया है. ईडी इस मामले में शिवसेना विधायक और अन्य आरोपियों को पूछताछ के लिए समन भी जारी कर सकती है. 

ईडी ने 500 करोड़ रुपये के कथित भूमि घोटाले में रवींद्र वायकर के खिलाफ केस दर्ज किया है. उनके खिलाफ प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) दर्ज की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने रवींद्र वायकर से मामले से संबंधित सभी दस्तावेज और बयान हासिल कर लिए हैं, जो मुंबई पुलिस ईओडब्ल्यू को दिए गए थे. फिलहाल इस मामले की जांच शुरू हो गई है. 

क्या है मामला? 

दरअसल, वायकर पर आरोप है कि उन्होंने बीएमसी खेल के मैदानों के लिए आरक्षित जमीन पर फाइव स्टार होटल बनाने की इजाजत हासिल की. ऐसा करके उन्होंने बीएमसी के साथ 500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. इस मामले में अन्य आरोपियों में उनकी पत्नी मनीषा वायकर, बिजनेस पार्टनर आसू नेहलानाई, राज लालचंदानी और प्रिथपाल बिंद्रा और आर्किटेक्ट अरुण दुबे शामिल हैं. रवींद्र ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है और इसे राजनीति से प्रेरित बताया है.

 दरअसल, ईडी इन दिनों देश के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही है. वह भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में राजस्थान से लेकर तमिलनाडु तक लगातार कार्रवाई कर रही है. कई घोटालों में विपक्ष के नेताओं के नाम शामिल आ रहे हैं. यही वजह है कि विपक्ष लगातार इस बात का भी आरोप लगा रहा है कि ईडी की कार्रवाई जानबूझकर उन्हें निशाना बनाने के लिए की जा रही है. हालांकि, सरकार साफ कर चुकी है कि सभी कार्रवाइयां भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में ED की रेड, IAS अधिकारी के ठिकानों समेत 25 लोकेशन पर छापेमारी, जल जीवन मिशन केस में हो रही कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget