एक्सप्लोरर

मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ED ने तीसरे दिन रॉबर्ट वाड्रा से की 8 घंटे तक पूछताछ

रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई.

नई दिल्ली: विदेशों में संपत्ति खरीदने में धन शोधन करने के आरोपों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा लगातार तीसरे दिन शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की गई.

वाड्रा अपने निजी वाहन से मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित ईडी के कार्यालय में सुबह करीब 10.45 बजे पहुंचे और वह रात करीब सवा आठ बजे वहां से निकले. इस बीच, उन्हें दोपहर में आधे घंटे का भोजनावकाश भी दिया गया था. यह लगातार तीसरा दिन था जब कारोबारी (वाड्रा) जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए. बहरहाल, यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें फिर से आने को कहा गया है, या नहीं.

छह और सात फरवरी को पूछताछ के दो सत्रों के बाद अधिकारियों ने कहा था कि जांच अधिकारी (आईओ) को मामले में वाड्रा से और भी सवाल पूछने थे और इसलिए उन्हें शनिवार को पेश होने के लिए कहा गया. इससे पहले उनसे छह और सात फरवरी को पूछताछ की गई थी.

वाड्रा से बृहस्पतिवार को करीब साढ़े पांच घंटे और उसके अगले दिन करीब नौ घंटे पूछताछ की गई थी. सूत्रों ने बताया कि ताजा सत्र में वाड्रा से उनके निजी और कारोबारी वित्त के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई.

समझा जाता है कि पिछली बार पूछताछ के दौरान वाड्रा का ‘सामना’ उन दस्तावेजों से कराया गया, जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किये थे. रक्षा सौदों के फरार डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी उनमें शामिल हैं.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि वाड्रा ने जांच अधिकारी के साथ दस्तावेज साझा किये और भरोसा दिलाया कि जब उन्हें और दस्तावेज प्राप्त होंगे तो उन्हें भी साझा किया जाएगा. ईडी का मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड (ब्रिटिश पाउंड) की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से धनशोधन करने से संबंधित है. यह संपत्ति कथित तौर पर रॉबर्ट वाड्रा की है.

जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन में कई नयी संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है, जो वाड्रा की है। उनमें 50 और 40 लाख ब्रिटिश पाउंड के दो मकान तथा छह अन्य फ्लैट और अन्य संपत्तियां हैं. वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति के आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया कि राजनीतिक हित साधने के लिये उन्हें ‘परेशान’ किया जा रहा है.

हाल ही में कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गई वाड्रा की पत्नी प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को उनके साथ ईडी कार्यालय तक गयी गयी थीं, जबकि गुरुवार को वह पूछताछ के बाद उनके साथ घर लौटी.

बीकानेर के एक कथित भूमि घोटाले से संबंधित धन शोधन के मामले में वाड्रा को जयपुर में 12 फरवरी को ईडी के समक्ष भी पेश होना है. राजस्थान उच्च न्यायालय ने उन्हें मामले में एजेंसी के साथ सहयोग करने के निर्देश दिए थे.

यह भी पढ़ें-

यूपी-उत्तराखंड में जहरीली शराब से अबतक 77 की मौत, कुशीनगर में 46 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, छापेमारी जारी लापरवाही: डॉक्टरों ने सर्जरी के दौरान महिला के पेट में कथित तौर पर छोड़ी कैंची, मामला दर्ज ऐसा लगता है कि विपक्षी नेताओं के बीच मेरा मजाक उड़ाने का ओलंपिक हो रहा है- पीएम मोदी राहुल गांधी ने पीसीसी अध्यक्षों से कहा- बीजेपी के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाएं, गिनवाएं सरकार की विफलता
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार
दवा जैसी स्मूदी... हत्या के बाद गर्लफेंड को भेजी पत्नी की लाश की तस्वीर, अमेरिका में भारतीय इंजीनियर गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
'तो क्या हुआ....', बंगाल में रैली के दौरान ममता बनर्जी के एक शख्स को थप्पड़ जड़ने पर बोले सौगत रॉय, BJP ने घेरा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget