एक्सप्लोरर

‘डरने वाला नहीं हूं मैं’, गुरुग्राम जमीन मामले में ईडी की पूछताछ के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा

ED Summon To Robert Vadra: ईडी ऑफिस से निकलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने दावा किया कि जब भी वह नरेंद्र मोदी सरकार और उसकी नीतियों के खिलाफ बोलते हैं तो एजेंसियों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया जाता है.

Gurugram Land Deal Case: गुरुग्राम जमीन सौदे से जुड़े मामले में आज मंगलवार (15 अप्रैल, 2025) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और व्यवसाई रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ की. मामले को लेकर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वो इस सरकार या फिर किसी एजेंसी से डरने वाले नहीं हैं.

ईडी ने हरियाणा के गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में एक जमीन सौदे के सिलसिले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के दामाद को तलब किया है. ईडी ऑफिस में मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि इस मामले में कोई निष्कर्ष निकलेगा जिसमें कुछ भी नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि 2019 में भी उन्होंने 20 हजार से ज्यादा दस्तावेज एजेंसी को दिए. साथ ही उन्होंने इस समन को राजनीति से प्रेरित बताया.

‘सरकार कर रही एजेंसियों को दुरुपयोग’

न्यूज एजेंसी एएनआई ने रॉबर्ट वाड्रा के हवाले से मंगलवार को कहा, "हमने ईडी को बताया कि हम अपने दस्तावेज जुटा रहे हैं, मैं हमेशा यहां आने के लिए तैयार हूं. मुझे उम्मीद है कि आज कोई निष्कर्ष निकलेगा. मामले में कुछ भी नहीं है. जब मैं देश के पक्ष में बोलता हूं, तो मुझे रोक दिया जाता है, राहुल को संसद में बोलने से रोका जाता है. बीजेपी ऐसा कर रही है. यह एक राजनीतिक प्रतिशोध है. लोग मुझे प्यार करते हैं और चाहते हैं कि मैं राजनीति में शामिल हो जाऊं."

उन्होंने आगे कहा, “2019 में 23 हजार दस्तावेज जमा किए गए. वो लोग जिस मामले की पूछताछ कर रहे हैं वो 20 साल पुराना मामला है. ये राजनीति से प्रेरित है. सत्ता में बैठी सरकार हमेशा से एजेंसी का दुरुपयोग करती आई है. वो लोग जितने चाहे मुझसे सवाल कर सकते हैं. मेरे पास छिपाने लायक कुछ नहीं है. सब सही है.”

‘वास्तविक मुद्दों को भटकाने के लिए उठाते हैं पुराने मुद्दे’

वाड्रा ने कहा, "जब मैं राजनीति में शामिल होने की इच्छा व्यक्त करता हूं, तो वे मुझे नीचा दिखाने और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए पुराने मुद्दे उठाते हैं. इस मामले में कुछ भी नहीं है. पिछले 20 सालों में मुझे 15 बार बुलाया गया और हर बार 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई."

ये भी पढ़ें: National Herald Case: सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट तो भड़की कांग्रेस, जयराम बोले- चुप नहीं बैठेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget